भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेज बिकवाली देखने को मिल सकती है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स गैप-डाउन के साथ शुरुआत कर सकते हैं. बाजारों में तेज बिकवाली की वजह कमजोर ग्लोबल संकेत हैं. क्योंकि ग्लोबल मार्केट में चौतरफा बिकवाली गिरावट दर्ज किया जा रहा है.
गिफ्ट निफ्टी भी करीब 250 अंक फिसल गया है. इंडेक्स 24800 के लेवल पर फिसल गया है. एशियाई और अमेरिकी शेयर बाजारों के प्रमुख इंडेक्स 2-5% तक फिसल गए हैं. इससे पहले घरेलू बाजारों में गुरुवार को भी ऊपरी स्तरों से प्रॉफिटबुकिंग हुई थी. सेंसेक्स 82100 के रिकॉर्ड हाई से गिरकर 81,867 पर बंद हुआ था.
ग्लोबल मार्केट में तेज करेक्शन
ग्लोबल मार्केट में सुबह तगड़ी बिकवाली दर्ज की जा रही है. बाजारों में 2-5% तक की गिरावट दर्ज की जा रही. एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 5% तक फिसल गया है, जोकि 36300 के अहम स्तरों से नीचे फिसल गया है.
कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी करीब साढ़े तीन फीसदी की कमजोरी है. इंडेक्स 2700 के नीचे ट्रेड कर रहा है. हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 17000 के लेवल से नीचे है. चीन का शंघाई मार्केट भी आधे फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है.
ग्लोबल मार्केट में बिकवाली की वजह अमेरिकी शेयर बाजारों में तेज बिकवाली है. मंदी के डर से US मार्केट में भयंकर बिकवाली दर्ज की जा रही है. कल डाओ 900 अंक की रेंज में कारोबार के बीच ट्रेड किया, जोकि अंत में 500 अंक गिरकर बंद हुआ.
नैस्डेक में भी भारी गिरावट रही, जोकि 2.3% नीचे बंद हुआ. स्मॉलकैप्स की जमकर पिटाई होने से रसल 2000 3% टूटकर बंद हुआ. दरअसल, कमजोर डेटा की वजह से निवेशकों टेंशन है.
कल अमेरिकी बाजारों में सभी सेक्टर्स में बिकवाली का दबाव दिखा. पोस्ट मार्केट एक्शन में अमेजन और इंटेल में बड़ी गिरावट रही. इंटेल 19% नीचे और अमेजन 7% कमजोर हुआ. हालांकि, अच्छे नतीजों के दम पर पोस्ट मार्केट में एप्पल और मेटा के शेयरों में तेजी दर्ज की गई.
आज बाजार की नजर जुलाई महीने के जॉब्स डेटा पर होगी. इसमें 1.76 लाख नई जॉब्स जुड़ने का अनुमान है. एशियाई और अमेरिकी शेयर बाजारों के अलावा यूरोप में भी भारी गिरावट रही. बैंक ऑफ़ इंग्लैंड ने दरों में कटौती की है.
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में हलचल
डॉलर इंडेक्स में रिकवरी देखने को मिली है, जोकि 104 के पार कारोबार कर रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल के पास कारोबार कर रहा है. क्रूड के लिए ट्रिगर ओपेक+ बैठक है, जिसमें उम्मीद मुताबिक कोई नए एलान नहीं हुए. सोना तीसरे दिन मजबूती के साथ बंद हुआ. कॉमैक्स पर 2500 डॉलर प्रति ऑन्स के पास बंद हुआ.

जुलाई में GST कलेक्शन
भारतीय मैक्रो इकोनॉमी के लिए अच्छे GST कलेक्शन के आंकड़े जारी हुए. जुलाई के महीने में GST कलेक्शन 1.82 लाख करोड़ रुपए रही, जोकि पिछले साल की समान अवधि में 1.65 लाख करोड़ रुपए थी. यानी सालाना आधार पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई. इससे पहले जून के महीने में सरकारी खजाने में जीएसटी से 1.74 लाख करोड़ रुपए आए थे.
आज इन कंपनियों के नतीजे आएंगे
आज भारतीय बाजारों में लिस्ट Titan, Britannia,LIC Housing Finance, UPL, IDFC समेत अन्य कंपनियां जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगी. साथ ही कल नतीजे जारी करने वाली कंपनियां जैसे ITC, Tata Motors, Railtel Corporation of India, GHCL Textiles, Kalyan Jewellers India, Suryoday Small Finance Bank, Triveni Engineering & Industries समेत Godrej Agrovet के शेयरों पर नजर होगी.
More From GoodReturns

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

10 सितंबर को खुले 5 IPO: वीगालैंड से लेकर राकसन तक, किसमें है कमाई का मौका?

NSE ट्रेडिंग में तकनीकी खराबी? ब्रोकर ऐप डाउन होने पर ऐसे सुरक्षित रखें अपना फंड

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
