Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज 11 अप्रैल को पॉजिटिव शुरुआत हुई. कल छुट्टी के बाद बाजार में शुक्रवार को रौनक है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे. सेंसेक्स करीब 1150 अंकों की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा, जोकि 75000 के अहम लेवल के पार निकल गया है. निफ्टी भी करीब 380 अंकों की बढ़त के साथ 22750 के ऊपर पहुंच गया है. बाजार में चौतरफा खरीदारी हो रही है. मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स भी तेजी के साथ ट्रेड कर रहे. इस तेजी में निवेशकों को करीब 7 लाख करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है.
शेयर बाजार में रौनक
भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर रौनक देखने को मिल रही. BSE पर सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर 2945 शेयरों में कारोबार हो रहा, जिसमें 2521 शेयर बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे, जबकि 312 शेयर गिर गए हैं. इसमें 15 शेयरों ने 52-वीक हाई टच किया है. वहीं, 67 शेयरों में अपर सर्किट लग गया है. एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी बढ़कर 400 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है.
इन स्टॉक्स में तेजी
बाजार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे. इसमें सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी मेटल और निफ्टी फार्मा इंडेक्स में है, जोकि 3-3% की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं. इसके अलावा बैंकिंग, ऑटो, IT समेत अन्य इंडेक्स भी हरे निशान में हैं. निफ्टी में शामिल 50 में से 46 शेयर हरे निशान में हैं, जिसमें टाटा मोटर्स, सन फार्मा समेत सिप्ला के शेयरों में 4-4% की तेजी है, जोकि इंडेक्स में टॉप गेनर्स भी हैं. टाटा स्टील, अदानी एंटरप्राइसेज, हिंडाल्को समेत कोल इंडिया खे शेयरों में भी 2-3% की तेजी है. वहीं, एशियन पेंट्स, TCS, अपोलो हॉस्पिटल्स और HDFC लाइफ के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे.

बाजार की तेजी में निवेशकों की मौज
शेयर बाजार में लौटी तेजी के बीच निवेशकों को जमकर प्रॉफिट हो रहा. क्योंकि बढ़त के साथ खुले बाजार में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी बढ़ा है. BSE पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 400.50 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जोकि बुधवार को बाजार बंद होने के बाद 393.82 लाख करोड़ रुपए था. इस लिहाज से शुरुआती चंद मिनटों में मार्केट कैप में 6.68 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है.
शेयर बाजार में आज तेजी के ट्रिगर्स
- डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए की आज शुक्रवार को मजबूत शुरुआत हुई. यह सुबह 51 पैसे मजबूत होकर 86.18 प्रति डॉलर पर खुला. जबकि पिछले सेशन में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 86.69 पर बंद हुआ था.
- घरेलू शेयर बाजार में जोश भरने का काम टैरिफ में 90 दिनों की राहत है. भारत पर लागू होने जा रहे अमेरिकी रेसिप्रोकल टैरिफ को 9 जुलाई तक के लिए टाल दिया गया है. इसमें दोनों देशों के बीच ट्रेड वार्ता करने का मौका मिलेगा.
- बायलिटरल ट्रेड एग्रीमें (BTA) को लेकर भारत और अमेरिका के बीच बातचीत चल रही. इसे लेकर बाजार को पॉजिटिव आउटकम की उम्मीद है.
- टैरिफ से भारत को राहत मिली है, बल्कि चीन, हॉन्गकॉन्ग और मकाऊ पर टैरिफ लागू होगा. इसका फायदा भारत को मिल सकता है.
- ग्लोबल मार्केट से भी अच्छे संकेत मिले. एशियाई बाजारों में कल तूफानी तेजी दर्ज की गई. इसमें निक्केई 9% से ज्यादा उछला था.
More From GoodReturns

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?



Click it and Unblock the Notifications