Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में आज लगातार दूसरे दिन जोरदार तेजी देखी गई। Nifty और Sensex दोनों में शानदार बढ़त रही। बाजार में चौतरफा खरीदारी रहा। आज निवेशकों का सेंटिमेंट बेहतर होता हुआ नजर आया जिससे खरीदारी की लहर सभी सेक्टर्स में दिखाई दी। पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद आज ग्लोबल सेंटीमेंट सुधरने से वैल्यू बाइंग दिख रही थी।

बाजार में इस तेजी की बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय संकेत रहे। एक ओर ट्रंप ईरान को लेकर नरम नजर आ रहे हैं तो दूसरी ओर ओर ईरान भी बातचीत के मूड में दिखाई दे रहा है। ऐसे समय क्रूड में बी सुधार देखने को मिला, जिससे निवेशकों के मनोबल हाई हुए और चौतरफा खरीदारी का माहौल बन गया।
मार्केट क्लोजिंग के समय सेंसेक्स (Sensex) 1,205 प्वाइंट चढ़कर 75,273 पर बंद हुआ। निफ्टी (Nifty) 394 प्वाइंट की तेजी के साथ 23,306 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी (Nifty Bank) 1,069 प्वाइंट चढ़कर 53,674 पर बंद हुआ। मिडकैप 1,244 प्वाइंट चढ़कर 55,331 पर बंद हुआ।
- Sensex: 1,205 प्वाइंट चढ़कर 75,273 पर बंद
- Nifty 50: 394 प्वाइंट की तेजी के साथ 23,306 पर बंद
- Nifty Bank: 1,069 प्वाइंट चढ़कर 53,674 पर बंद
- Nifty Midcap: 1,244 प्वाइंट चढ़कर 55,331 पर बंद
अमेरिका-ईरान के बीच समझौते की उम्मीद-
बाजार में तेजी के पीछे सबसे पहला कारण रहा अमेरिका और Iran के बीच जंग खत्म होने की उम्मीद। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा है कि ईरान (Iran) के साथ चल रही लड़ाई को खत्म करने पर काम हो रहा है और एक समझौता प्रस्ताव भी भेजा गया है। हालांकि, ईरान ने अभी तक किसी सीधी बातचीत की पुष्टि नहीं की है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिका, Iran और Israel के बीच तनाव कम होने के संकेत बाजार में सकारात्मक माहौल बना रहे हैं।
क्रूड में आई गिरावट-
बड़ा कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है। वैश्विक संकेतों के चलते Brent crude में नरमी आई है, जो 4.34% गिरकर $99.95 प्रति बैरल पर आ गया। Crude का $100 के नीचे आना इस बात का संकेत है कि बाजार अमेरिका-ईरान तनाव के कम होने की उम्मीद कर रहा है
India VIX में देखी गई-
इसके अलावा, मजबूत ग्लोबल संकेत ने भी घरेलू बाजार को सपोर्ट दिया है। वहीं, मार्केट वोलैटिलिटी को मापने वाला India VIX 0.43% गिरकर 24.69 पर आ गया है, जो बताता है कि निवेशकों का डर कम हुआ है और सेंटिमेंट्स बेहतर हुआ है।
वैल्यू बाइंग ने किया तेजी को सपोर्ट-
बाजार में लौटी तेजी के मुख्य कारणों में से एक वैल्यू बाइंग (Value Buying) भी है, जहां निवेशक निचले स्तरों पर अच्छी शेयर खरीदते हुए नजर आए। जिससे सभी सेक्टर में तेजी देखने को मिली। Nifty Consumer Durable 3.51% की तेजी रही, Nifty PSU Bank में 2.67% और Nifty Metal में 2.56% के साथ निफ्टी के ज्यादातर सेक्टर में 2% से ज्यादा की तेजी देखी गई।
बाजार में आगे क्या होगा-
अब सवाल है कि आगे बाजार की चाल कैसी रह सकती है, तो मार्केट एक्सपर्ट मिथिल दोसी के मुताबिक, अगर हालात नियंत्रण में रहते हैं, तो बाजार अप्रैल से और तेजी पकड़ सकता है। तकनीकी तौर पर नीचे की ओर Nifty के लिए 21,700 का स्तर अहम माना जा रहा है, जबकि 23,800 के ऊपर बने रहने पर बाजार का सेंटिमेंट और मजबूत हो सकता है। हालांकि, यह पूरी तरह अमेरिका और ईरान के बीच आगे होने वाले घटनाक्रम पर निर्भर करेगा।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications