Stock Market Gain Reason: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स तूफानी तेजी के साथ कारोबार कर रहे. ब्रॉडर मार्केट के मुकाबले बेंचमार्क इंडेक्स में ज्यादा बढ़त है. निफ्टी 1% से ज्यादा की बढ़त के साथ 24900 के अहम लेवल के पार निकल गया. इंडेक्स में शामिल 50 में से 49 शेयर पॉजिटिव ट्रेड कर रहे हैं. सेंसेक्स भी 820 अंकों की तेजी दिखा रहा, जोकि कारोबारी सेशन में 81900 के पार निकल गया. बाजार की रैली में सबसे ज्यादा खरीदारी IT और FMCG सेक्टर के शेयरों में हो रही है.
शेयर बाजार में तेजी वाले फैक्टर्स
भारतीय शेयर बाजारों में जोश भरने का काम कई फैक्टर्स कर रहे हैं. ग्लोबल मार्केट में जोश देखने को मिल रहा, जिसमें एशियाई बाजारों से लेकर अमेरिकी वायदा बाजारों तक शामिल हैं. इसके अलावा ग्लोबल मार्केट के लिए टेंशन बना अमेरिकी बॉन्ड यील्ड भी नीचे आ गया है. 10-ईयर बॉन्ड यील्ड 4.53% पर फिसल गया, जबकि 30-ईयर बॉन्ड यील्ड 2007 का हाई टच करने के बाद फिसल गया है. यील्ड में ये करेक्शन यूएस हाउस रिप्रेजेंटेटिव की ओर से टैक्स एंड स्पेंडिंग बिल के पास करने के बाद देखने को मिल रही. बाजार में जोश भरने का काम आईटी शेयरों में लौटी खरीदारी भी कर रहे.
इन स्टॉक्स में खरीदारी
मार्च तिमाही के नतीजों के चलते चुनिंदा शेयरों में एक्शन है, जिसमें ITC, सन फार्मा समेत अन्य शामिल हैं. ITC का शेयर निफ्टी में 3% की मजबूती के साथ टॉप गेनर है. जोमैटो, पावरग्रिड समेत इंफोसिस के शेयरों में 2 से 3 फीसदी की उछाल है, जोकि टॉप गेनर है. इंडेक्स में केवल सन फार्मा का शेयर कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा, जोकि करीब 3% की कमजोरी के साथ टॉप लूजर है. सेक्टोरल परफॉर्मेंस की बात करें तो बाजार में लगभग चौतरफा खरीदारी हो रही है. केवल फार्मा सेक्टर में बिकवाली है, जिसे सन फार्मा लीड कर रहा. जबकि IT, मीडिया, FMCG, मेटल समेत बैंकिंग सेक्टर में खरीदारी है.

172 स्टॉक्स में लगा अपर सर्किट
BSE पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे एक्सचेंज पर 3887 शेयरों में कारोबार हो रहा है, जिसमें से 2227 शेयर बढ़त और 1463 शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं. जबकि 197 शेयर में कोई ट्रेड नहीं हो रहा है. इसमें से 172 शेयरों में अपर सर्किट लग गया है, जबकि 170 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है. वहीं, 70 शेयर एक साल के हाई पर ट्रेड कर रहे, जबकि 18 शेयर 52-वीक के सबसे निचले स्तर पर फिसल गए हैं.
निवेशकों को तगड़ा प्रॉफिट
BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 442.31 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जोकि 22 मई को बाजार बंद होने के बाद 438.98 लाख करोड़ रुपए था. इस लिहाज से निवेशकों को करीब सवा 2 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ है.
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
