Stock Market Today: शेयर बाजार में आज तूफानी तेजी दर्ज की जा रही है। प्रमुख इंडेक्स गुरुवार को लगातार चौथे दिन हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। सेंसेक्स 1300 अंकों की उछाल के साथ 78,320 के पास ट्रेड कर रहा है। निफ्टी 335 अंक चढ़कर 23,775 के पास कारोबार कर रहा है। निफ्टी मिडकैप में 0.47% की तेजी दर्ज की जा रही है और निफ्टी स्मॉलकैप में भी 0.55% की बढ़त देखने को मिल रही है। एशियाई बाजारों में खरीदारी, FII के द्वारा खरीदारी और डॉलर में कमजोरी के चलते शेयर बाजार में आज ये तेजी देखने को मिल रही है।

इन सेक्टर्स में खरीदारी (Share Market News Today)
आज आईटी और मीडिया सेक्टर को छोड़कर बाकि सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे है। निफ्टी बैंक में 1.71% की तेजी दर्ज की जा रही है। आरबीआई के द्वारा अप्रैल में रेपो रेट में की गई कटौती, सीपीआई महंगाई दर मार्च 2025 में घटकर 3.34% पर आ गई है, जिसकी वजह से बैंकिंग सेक्टर में तेजी देखने को मिल रही है।
फार्मा सेक्टर में 0.96% की बढ़त और मेटल में 0.49 की तेजी देखी जा रही है। ऑटो शेयरों में आज 0.86% की तेजी दर्ज की जा रही है। यूएस प्रेसिडेंट ट्रंप के द्वारा टैरिफ में दी गई राहत से ये तेजी देखने को मिल रही है।
इसके अलावा निफ्टी आईटी में 0.54% की गिरावट दर्ज की जा रही है। Q4 रिजल्ट कमजोर आने की वजह से आईटी कंपनियों के शेयर्स में आज दबाव देखने को मिल रहा है।
इन स्टॉक्स में खरीदारी (Stock market news in hindi)
निफ्टी पर आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में 3.21% का उछाल और एक्सिस बैंक के शेयर में 2% की तेजी देखने को मिल रही है। भारतीय एयरटेल के शेयर में 3.02% की बढ़त देखी जा रही है। इसके अलावा अडानी पोर्ट्स के शेयर 2% तक उछल गए हैं। सिप्ला के शेयर में 1% की तेजी देखी जा रही है।
इन स्टॉक्स में बिकवाली
इसके अलावा निफ्टी पर कोल इंडिया में 0.39% की गिरावट देखने को मिल रही है। एचसीएल टेक के शेयर 0.47% तक लुढ़क गए हैं। हीरोमोटर्स कोर्प के शेयर 1% तक फिसल गए हैं।
एशियाई मार्केट में तेजी
जापान के निक्केई 225 में 1.35% तक की तेजी देखने को मिल रही है। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स भी 1.45% की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। इसके अलावा चीन के शंघाई इंडेक्स में 0.13% की तेजी देखने को मिल रही है।
More From GoodReturns

IPO में पैसा लगाने की जल्दी? अलॉटमेंट का गणित और डेडलाइन जरूर जान लें

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

निफ्टी वीकली एक्सपायरी: इन 5 गलतियों से बचें, वरना एक्सपायरी के दिन डूब सकता है आपका पैसा



Click it and Unblock the Notifications