Share Market Today: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 900 अंकों की उछाल के साथ 79,451 के करीब ट्रेड कर रहा है और निफ्टी 283 अंकों की उछाल के साथ 24,135 के पास कारोबार कर रहा है।
निफ्टी मिडकैप में 1.91% की तेजी देखी जा रही और निफ्टी स्मॉलकैप में 1.58% की बढ़त देखने को मिल रही है। पिछले हफ्ते भी शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखी गई थी। आज कुछ अहम फैक्टर्स की वजह से शेयर बाजार में रौनक देखी जा रही है।

पहला फैक्टर
बैंक निफ्टी में आज 2.0% की तेजी देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी इंडेक्स ने आज 55,380 के लेवल को टच कर लिया है। इसकी सबसे बड़ी वजह ICICI बैंक और HDFC बैंक के अच्छे तिमाही के नतीजे है। इस वजह से पूरे बैंकिंग सेक्टर में निवेशकों का भरोसा और बढ़ गया है। दोनों ही बैंकों के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।
निफ्टी पर ICICI बैंक के शेयर 0.44% उछल गए हैं और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 1.08% की तेजी देखी जा रही है। Central Bank of India के शेयर 3% से अधिक उछल गए है। State Bank of India के शेयरों में 3.53% की बढ़त देखने को मिल रही। IDFC फर्स्ट बैंक, एक्सिस बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों में भी उछाल है।
दूसरा फैक्टर
फॉरेन फंड इन्फ्लो में भी बढ़त होने की वजह से शेयर मार्केट में तेजी देखने को मिल रही है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों की जानकारी के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में करीब 8,500 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
तीसरा फैक्टर
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड समझौते पर सहमति बनने की संभावना बढ़ गई है। मनीकंट्रोल के अनुसार, सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह समझौता दोनों देशों के ट्रेड रिलेशन को मजबूत करने में मदद करेगा।
चौथा फैक्टर
डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत हुआ है।विदेशी निवेशको का फिर से भारतीय बाजार में पैसा लगाना और देश की आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ-साथ कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट होने की वजह से भी रुपया मजबूत हुआ है।
ये है आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स
आज एफएमसीजी सेक्टर को छोड़कर बाकि सभी सेक्टर्स में खरीदारी हो रही है। निफ्टी आईटी में 2.04% की तेजी, निफ्टी मीडिया में 0.79% की बढ़त, निफ्टी मेटल में 2.25% का उछाल, बैंकिंग, फार्मा और ऑटो सेक्टर में भी खरीदारी देखने को मिल रही है।
निफ्टी पर इंफोसिस के शेयर 1.83% तक उछल गए हैं और एल एंड टी के शेयर 1.11% तक चढ़ गए हैं और आज के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। वहीं, टॉप लूजर्स में अडानी पोर्ट्स और एचडीएफसी लाइफ शामिल हैं इनके शेयर 1-2% तक फिसल गए हैं।
इसके अलावा एशियाई मार्केट में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स 1.61% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। चीन के शंघाई इंडेक्स में 0.53% की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, जापान के निक्केई 225 में 1.15% की गिरावट देखी जा रही है।
More From GoodReturns

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
