Stock Market Today: शेयर बाजार में लगातार 4 दिनों से जारी बिकवाली आज 9 मई को भी जारी रह सकती है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ शुरुआत कर सकते हैं. बाजार की बिकवाली की वजह कमजोर ग्लोबल संकेत हो सकते हैं. क्योंकि गिफ्ट निफ्टी हल्की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा. इंडेक्स करीब 20 अंक नीचे 22370 के लेवल पर आ गया है. बाजार की नरमी की वजह दुनियाभर के शेयर बाजारों में बिकवाली हो सकती है. अमेरिकी वायदा बाजारो लाल निशान में हैं. 10-ईयर बॉन्ड यील्ड भी बढ़ गई है. भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs की बिकवाली जारी है. FIIs ने बुधवार को लगातार 5वें दिन बिकवाली की.
ग्लोबल संकेत कमजोर
दुनियाभर के शेयर बाजारों से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं. अमेरिकी बाजारों में S&P 500 और नैस्डैक कल गिरकर बंद हुए. जबकि डाओ में लगातार छठे दिन तेजी दर्ज की गई. इंडेक्स 172 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ. जबकि नैस्डैक 30 अंक गिरकर बंद हुआ. फिलहाल वायदा बाजारों में नरमी दर्ज की जा रही. एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई करीब 200 अंकों की मजबूती के साथ 38400 के करीब ट्रेड कर रहा है. हेंगसेंग और शंघाई बाजारों में भी हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है.

कमोडिटी मार्केट में एक्शन
अमेरिकी क्रूड भंडार में आई गिरावट से कच्चे तेल की कीमतों में रिकवरी देखने को मिल रही है. इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 84 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया है. 10-ईयर बॉन्ड यील्ड भी उछलकर 4.5% के पार पहुंच गया है. कॉमैक्स पर सोने की कीमतों में भी करेक्शन देखने को मिल रहा है. फिलहाल फ्यूचर्स में सोना 2317 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा है. सिल्वर हल्की मजबूती के साथ 27.66 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रही है. बुलियन मार्केट के निवेशकों की नजर फिलहाल अमेरिकी मैक्रो इकोनॉमिक डेटा पर है, जिससे जून पॉलिसी में फेड के ब्याज दरों पर फैसले पर असर पड़ेगा.
FIIs की बिकवाली जारी
भारतीय शेयर बाजारों में तेज करेक्शन देखने को मिल रहा. निफ्टी 8 मई को लगातार चौथे दिन गिरकर बंद हुए. बैंक निफ्टी में तो लगातार 6 दिनों से गिरावट जारी है. एनलिस्ट्स की मानें तो निवेशक लोकसभा चुनाव से पहले सतर्कता बरत रहे हैं. वहीं, FIIs की कैश मार्केट में लगातार 5वें दिन बिकवाली से बाजार पर दबाव बन रहा. FIIs ने 8 मई को 6669 करोड़ रुपए की बिकवाली की है. जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने कल 5,928.81 करोड़ रुपए की खरीदारी की.
नतीजों वाले शेयरों पर रहेगी नजर
शेयर बाजार की हलचल में नतीजों वाले शेयर फोकस में रहने वाले हैं. बाजार में आज स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन देखने को मिल सकता है. इसकी वजह है नतीजों का सीजन, जिसमें लिस्टेड कंपनियां तिमाही नतीजे जारी कर रही हैं. कल आए TVS Motor के अच्छे नतीजों का असर शेयर पर दिख सकता है. L&T और Tata Power के मिलेजुले नतीजे भी बाजार पर असर डाल सकते हैं. आज आने वाले नतीजों में देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI फोकस में रहने वाला है. इसके अलावा BPCL, HPCL, Asian Paints, PNB समेत अन्य शेयरों पर भी नजर रहेगी.
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications
