Stock Market News: शेयर बाजार में आज गुरुवार को गिरावट के साथ शुरुआत हुई थी लेकिन अब जोरदार रिकवरी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 1250 अंक चढ़कर 82,585 के पास ट्रेड कर रहा है। निफ्टी 395 अंकों की बढ़त के साथ 25,060 के करीब कारोबार कर रहा है। 141 सेशन के बाद निफ्टी 25000 के पार हो गया है। आपको बता दें कि सेशन का मतलब शेयर बाजार में कारोबारी दिनों से है। 17 अक्टूबर 2024 के बाद आज निफ्टी 25,000 के लेवल के पार हुआ है।

निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप में भी ताबड़तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी मिडकैप में 0.51% और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.50% की तेजी दर्ज की जा रही है। इस तेजी के पीछे कुछ अहम फैक्टर्स हैं।
इन फैक्टर्स की वजह से भागा स्टॉक मार्केट
पहला फैक्टर है कि ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया कि भारत ने अमेरिका से आने वाले सामान पर सभी टैरिफ खत्म करने की पेशकश की है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत ने अमेरिकी सामान पर जीरो टैरिफ लगाने का प्रपोजल दिया है ताकि दोनों देशों के बीच नई ट्रेड डील हो सके। इस खबर के सामने आने के बाद बाजार में तेजी देखने को मिल रही है।
दूसरा फैक्टर है कि मार्केट का ट्रेंड पॉजिटिव देखने को मिला। बाजार में इस हफ्ते आई गिरावट के बावजूद पैनिक की स्थिति देखने को नहीं मिली। तीसरा फैक्टर है कि FIIs की कैश बिकवाली भी 1 दिन की ही थी। आज बैंक निफ्टी में रैली देखने को मिली, उससे निवेशकों का कॉन्फिडेंस वापस आया है। इसके अलावा अर्निंग सीजन भी बेहतर रहा है, जिससे शेयर बाजार को सपोर्ट मिला है।
इन सेक्टर्स में खरीदारी (Why Stock Market Rising Today)
आज निफ्टी ऑटो में 2.08% का उछाल देखने को मिला है। इसके अलावा निफ्टी आईटी, मीडिया और मेटल भी 1% से ज्यादा चढ़ गए हैं। निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.10% की तेजी ऐर निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.34% की बढ़त देखने को मिल रही है।
जानें किन-किन स्टॉक्स में तूफानी तेजी
निफ्टी पर टाटा मोटर्स के शेयर्स एनएसई पर 3.65% तक उछल गए हैं और हीरोमोटोकॉर्प के शेयर्स में 5% की तेजी देखने को मिल रही है। इसके अलावा आईटी में एचसीएल टेक के शेयर्स में 3% की तेजी आई है। इसी के साथ विप्रो, टीसीएस के शेयर में 1-1% की तेजी दर्ज की जा रही है। वहीं, यूनियन बैंक, सेंट्रल बैंक के शेयर्स 1-1% तक फिसल गए हैं।
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
