Stock Market Rising Today: शेयर बाजार में आज गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। दोपहर 2:35 बजे पर सेंसेक्स 890 अंक के करीब उछलकर 83,640 के पास ट्रेड कर रहा है। निफ्टी 25,500 के लेवल को पार कर चुका है और इंडेक्स अभी 270 अंक के पास चढ़कर 25,513 के करीब ट्रेड कर रहा है। 3 अक्टूबर 2024 के बाद निफ्टी का ये लेवल सबसे ऊंचा स्तर है। यानी निफ्टी करीब 9 महीने बाद अपने ऊपरी स्तर पर पहुंचा है। इस तेजी के पीछे कुछ खास वजहें हैं।

इन वजहों से शेयर बाजार में जोरदार तेजी
सबसे पहला कारण है कि इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर कायम रहने से तेल सप्लाई में रुकावट का खतरा कम हुआ है, जिससे मार्केट सेंटीमेंट में सुधार आया है। इसके अलावा दूसरा कारण है कि एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। हालांकि, जापान का निक्केई इंडेक्स 0.9% चढ़कर चार महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। वहीं, अमेरिकी डॉलर 98 से नीचे फिसल गया, जो पिछले तीन साल का निचला स्तर है। सोने और कच्चे तेल की कीमतों में भी स्थिरता बनी हुई है। तीसरा कारण है कि डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती देखने को मिली है।
सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, Geojit Investments Limited के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वीके विजयकुमार ने बताया कि इजरायल-ईरान के बीच युद्धविराम से ग्लोबल बाजारों में जोखिम लेने की धारणा मजबूत हुई है। हालांकि, रेसिप्रोकल टैरिफ यानी एक-दूसरे पर लगाए गए टैरिफ का मुद्दा अभी बाकी है, जिससे बाजार में लगातार तेजी बने रहना मुश्किल हो सकता है।" उन्होंने बताया कि बाजार की नजर 9 जुलाई पर रहेगी, जब टैरिफ पर लगी 90 दिन की अस्थायी रोक खत्म हो रही है। अगर इस बीच भारत और अमेरिका के बीच कोई द्विपक्षीय व्यापार समझौता होता है, तो यह शेयर बाजार के लिए बड़ी राहत और सकारात्मक संकेत हो सकता है।
नए शिखर पर पहुंचा बैंक निफ्टी
बैंक निफ्टी ने आज नया ऑल टाइम हाई बनाया है। बैंक निफ्टी 1.04% उछलकर 57,204 पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं, आईटी, मीडिया और फार्मा सेक्टर्स में बिकवाली देखने को मिल रही है। आज निफ्टी टॉप गेनर्स में श्रीराम फाइनेंस और अडानी पोर्ट्स शामिल है। इनके शेयर्स 2-2% उछलकर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, निफ्टी टॉप लूजर्स में एसबीआई और ट्रेंट शामिल हैं। इनके शेयर्स 0.55-0.35% तक लुढ़क गए हैं।
More From GoodReturns

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications