Stock Market Today: शेयर बाजार में 23 अप्रैल को लगातार दूसरे दिन दबाव देखने को मिला। सुबह में सेंसेक्स और निफ्टी 50 (Sensex & Nifty 50) दोनों ही कमजोर खुले। उसके बाद गिरावट बढ़ गई। हालांकि, 1 बजे के बाद बाजार (Market) में कुछ रिकवरी (Recovery) दिखी लेकिन फिर गिरावट हावी हो गई। ग्लोबल बाजारों (Global Market) से आई कमजोरी ने भारतीय शेयर बाजार पर दबाव बढ़ा दिया।

ग्लोबल टेंशन बढ़ने से तेल की कीमतों में तेजी देखी गई। ब्रेंट क्रूड में इस तेजी का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर दिखा। निफ्टी करीब 200 अंकों से ज्यादा टूट गया, जबकि बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव नजर आया। ऊंचे कच्चे तेल का असर रुपये, महंगाई और ब्याज दरों पर पड़ सकता है, इसलिए निवेशकों ने बैंकिंग शेयरों में मुनाफावसूली की। आज सभी NSE के सभी इंडेक्सों में गिरावट देखने को मिली।
मार्केट क्लोजिंग के समय सेंसेक्स (Sensex) 852 प्वाइंट गिरकर 77,664 पर बंद हुआ। निफ्टी (Nifty) 205 प्वाइंट की गिरावट के साथ 24,173 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी (Nifty Bank) 819 प्वाइंट गिरकर 56,305 पर बंद हुआ। मिडकैप 249 प्वाइंट गिरकर 59,952 पर बंद हुआ।
- Sensex: 852 प्वाइंट गिरकर 77,664 पर बंद
- Nifty 50: 205 प्वाइंट गिरकर 24,173 पर बंद
- Nifty Bank: 819 प्वाइंट गिरकर 56,305 पर बंद
- Nifty Midcap: 249 प्वाइंट गिरकर 59,952 पर बंद
Delta Corp में 20% की तेजी-
शेयर बाजार में आज दो मिडकैप शेयरों ने निवेशकों का ध्यान खींच लिया। Delta Corp Ltd और Dollar Industries Ltd के शेयरों में जोरदार तेजी आई और दोनों शेयर 20 फीसदी के अपर सर्किट पर लॉक हो गए। खास बात यह रही कि दोनों शेयरों में दिन के दूसरे हिस्से में अचानक तेज खरीदारी देखने को मिली। Delta Corp Ltd के शेयर ने कमजोर शुरुआत की थी। लेकिन इसके बाद माहौल पूरी तरह बदल गया।
सेक्टोरल इंडेक्स का परफॉर्मेंस-
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो NSE के ज्यादातर सेक्टर लाल निशान में रहे। Nifty Auto में सबसे ज्यादा 2.35% की गिरावट रही, Nifty PSU Bank में 2.19% की गिरावट, Nifty Consumer Durables में 1.97% की गिरावट, Nifty Realty में 1.83% की गिरावट, तो वही Nifty IT में 1.22% की गिरावट देखी गई। चढ़ने वाले की बात करें तो Nifty Pharma में 2.36% की तेजी, Nifty Healthcare में 2.11% की तेजी तो Nifty Media में 0.90% की तेजी रही।
निफ्टी के गिरने और चढ़ने वाले-
Nifty के 50 के गिरने और चढ़ने वाले शेयरों की बात करें तो यह मिलाजुला रहा, लेकिन गिरावट हावी रही। सबसे ज्यादा गिरने वालों शेयरों की बात करें तो Trent (4.30%), Shriram Finance (3.31%), Tech Mahindra (3.12%), Bajaj Finserv (3.07%) गिरा। वहीं, निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में Dr Reddy's Lab (8.87%), Cipla (5.72%), Jio Financial (4.19%), Adani Ent (1.78%) चढ़ा।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट



Click it and Unblock the Notifications