Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज 25 मार्च को लगातार सातवें दिन हरे निशान पर कारोबार बंद हुआ। शेयर मार्केट में आज तेज हलचल देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों शुरुआती बढ़त के साथ खुले लेकिन बाद में ऊपरी स्तरों से फिसल गए। सेंसेक्स 32 अंकों की उछाल के साथ पर 78,017 पर क्लोज हुआ और निफ्टी 10 अंक चढ़कर 23,668 चढ़कर पर क्लोज हुआ।

शेयर बाजार में आज इन सेक्टर्स में खरीदारी (Stock Market News Today)
बीएसई सेंसेक्स ने आज इंट्राडे में 78,741 के हाई लेवल को टच किया और इंडेक्स ने 77,880 के लो लेवल तक फिसल गया। एनएसई निफ्टी इंडेक्स इंट्राडे में 23,869 के हाई लेवल को टच किया था और 23,601 के लो लेवल को टच किया।
स्टॉक मार्केट में आज आईटी सेक्टर में 0.92% की बढ़त देखने को मिली। वहीं, एफएमसीजी, ऑटो, बैंकिंग सेक्टर्स में बिकवाली दर्ज की गई। निफ्टी बैंक में -0.91%, निफ्टी ऑटो सेक्टर में -0.92% और एमएमसीजी सेक्टर में -0.19% की गिरावट देखी गई। निफ्टी मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स भी आज फिसल गए।
इन स्टॉक्स में हलचल (share market today)
शेयर मार्केट में आज अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में 3% का उछाल, इंफोसिस और बजाज फिनसर्व के शेयर्स में 2-2% का उछाल आया है। ये आज के टॉप गेनर्स में शामिल रहे। वहीं, इंडसइंड बैंक के शेयर में 5%, डॉ रेड्डीज लैब्स के शेयर में 3% गिर गए। इसके अलावा कोल इंडिया के शेयर 2% फिसल गए। ये आज के टॉप लूजर्स में शामिल रहे हैं।
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच के पीछे अहम ट्रिगर्स
शेयर बाजार में लगातार सात दिनों से तेजी देखने को मिल रही है। इसके पीछे कुछ अहम ट्रिगर्स हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑटोमोबाइल सेक्टर पर नए टैरिफ लगाने के संकेत दिए हैं। वेनेजुएला से तेल या गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के साथ व्यापार करने पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाया जाएगा। इससे ऑयल कंपनियों के शेयर्स में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
इससे पहले यानी सोमवार को बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिली थी और ऐसे में शेयर बाजार के हाई लेवल टच करने पर निवेशकों ने मुनाफावसूली की थी। एफआईआई भी भारतीय शेयर बाजारों में खरीदारी कर रहे हैं। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में मजबूती देखने को मिली है।
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
