Stock Market Today: शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में खुले हैं। सेंसेक्स 700 अंक फिसलकर 80,880 के करीब आ गया है और निफ्टी 200 अंक लुढ़कर 24,590 के पास ट्रेड कर रहा है। निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में आज 0.18% की गिरावट दर्ज की जा रही है और मिडकैप इंडेक्स 0.52% लुढ़क गया है। इस गिरावट के पीछे 5 मुख्य वजह हैं।

शेयर बाजार में क्यों आई गिरावट?
आज एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। जापान के निक्केई में 1.01% की गिरावट देखने को मिल रही है। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स में 0.55% की गिरावट देखने को मिल रही है। दक्षिण कोरिया के बेंचमार्क में 1.30% की गिरावट आई है। वहीं, शंघाई स्टॉक एक्सचेंज में फ्लैट कारोबार हो रहा है।
इसके अलावा लंबी अवधि वाले अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड में बढ़त देखने को मिली, जब ट्रेजरी डिपार्टमेंट की 20 साल के बॉन्ड की $16 अरब की बिक्री को निवेशकों से कमजोर मांग देखने को मिली। बेंचमार्क 10 साल के अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड 10.8 बेसिस पॉइंट बढ़कर 4.589% हो गई। ट्रेडिंग के दौरान यह यील्ड फरवरी मिड के बाद सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गई है। नीलामी के बाद 20 साल के बॉन्ड की यील्ड बढ़कर 5.127% हुई है, जोकि नवंबर 2023 के बाद सबसे उच्च स्तर रहा है। 30 साल के बॉन्ड की यील्ड भी 11.5 बेसिस पॉइंट बढ़कर 5.0817% हुई है, जो मंगलवार को 4.967% थी। इस वजह से भी मार्केट में दवाब देखने को मिल रहा है।
अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को तेज गिरावट के साथ बंद हुआ था, क्योंकि ट्रेजरी यील्ड में तेज उछाल देखने को मिला था। निवेशकों को चिंता है कि अगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रपोज्ड टैक्स कट बिल संसद में पास हो गया, तो अमेरिकी सरकार का कर्ज कई ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ सकता है। इसके अलावा डॉलर में भी कमजोरी देखने को मिल रही है।
इजराइल और यमन की बीच भी तनाव देखने को मिल रहा है। मिंट रिपोर्ट के अनुसार, इजराइली सेना ने कहा कि गुरुवार सुबह ही यमन से इजराइल की ओर दागी गई एक मिसाइल को मार गिराया है। सेना के बयान के मुताबिक, इस मिसाइल की वजह से इजराइल के कई इलाकों में सायरन बजने लगे। इस जियो पॉलिटिकल टेंशन की वजह से बाजार में गिरावट देखी जा रही है।
इन सेक्टर्स में बिकवाली
निफ्टी आईटी में आज सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.52% तक गिर गया है और निफ्टी ऑटो में 1.04% की गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस इंडेक्स 0.70% तक फिसल गया है। इसके अलावा मीडिया, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक सेक्टर्स में भी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, निफ्टी रियल्टी में 0.06% की बढ़त दर्ज की गई है।
ये स्टॉक्स लुढ़के
आज एनएसई पर इंडसइंड बैंक के शेयर सुबह 9:16 पर 4.80% लुढ़क गए। इसके अलावा पॉवरग्रिड के शेयर्स 4.70% तक गिर गए। ये आज के निफ्टी टॉप लूजर्स में भी शामिल है। वहीं, अडानी पोर्ट्स के शेयर्स में 1.14% की तेजी देखने को मिल रही है और जियो फाईनेंशियल सर्विसेस के शेयर्स 0.40% तक उछल गए हैं। ये निफ्टी टॉप लूजर्स में शामिल हैं।
More From GoodReturns

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

10 सितंबर को खुले 5 IPO: वीगालैंड से लेकर राकसन तक, किसमें है कमाई का मौका?

NSE ट्रेडिंग में तकनीकी खराबी? ब्रोकर ऐप डाउन होने पर ऐसे सुरक्षित रखें अपना फंड

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
