Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज सोमवार को हरियाली देखने को मिल रही है। भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स 2:55 बजे पर हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। सेंसेक्स 621 अंक उछलकर 81,740 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 230 अंक चढ़कर 24,930 के पास ट्रेड कर रहा है। निफ्टी मिडकैप में 0.89% और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.95% का उछाल दर्ज किया जा रहा है। सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। शेयर बाजार में इस तेजी के पीछे की कुछ प्रमुख वजहें भी हैं।

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील
भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (ट्रेड डील) को लेकर अच्छी प्रगति देखने को मिल रही है। खबर है कि दोनों देश प्रस्तावित प्वाइंट्स पर बातचीत को आगे बढ़ा चुके हैं और यह डील 8 जुलाई तक पूरी हो सकती है। यह संभावित ट्रेड डील और विदेशी निवेश के इनफ्लो के नजरिए से पॉजिटिव माना जा रहा है। इससे भारत को वैश्विक बाजारों में ज्यादा अवसर मिल सकते हैं और अमेरिकी कंपनियों के लिए भी भारतीय बाजार और सप्लाई चेन तक पहुंच आसान हो सकती है। इस खबर से निवेशकों का रुझान पॉजिटिव बना हुआ है और इसका असर आज शेयर बाजार में भी दिख रहा है।
एशियाई बाजारों में तेजी
एशियाई बाजारों में तेजी देखी जा रही है। जापान के निक्केई में 1.26% तेजी आई है। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स में 0.70% और शंघाई इंडेक्स में 0.35% तक उछाल आई है। ग्लोबल मार्केट में इस तेजी का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।
वोलैटिलिटी इंडेक्स में गिरावट
इसके अलावा वोलैटिलिटी इंडेक्स यानी India VIX, जो शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की धारणा (sentiment) को दर्शाता है, आज शुरुआती कारोबार में 1.84% की गिरावट के साथ 14.80 के स्तर पर आ गया। इस गिरावट का मतलब है कि बाजार में अस्थिरता की आशंका पहले की तुलना में थोड़ी कम हुई है। यह संकेत देता है कि मौजूदा समय में बाजार सेंटिमेंट मजबूत है।
शेयर बाजार में चौतरफा खरीदारी
शेयर बाजार में आज सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में नजर आए। निफ्टी आईटी में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.57% तक उछल गया। निफ्टी मेटल और रियल्टी सेक्टर्स में भी 1-1% की तेजी देखने को मिली। आज के निफ्टी टॉप गेनर्स में एचडीएफसी लाइफ और बीईएल शामिल रहे। इनके शेयर्स 2-2% तक उछल गए। वहीं, निफ्टी टॉप लूजर्स में टाटा मोटर्स और डॉ रेड्डी शामिल हैं। इनके शेयर्स 3-0.92% तक लुढ़क गए।
More From GoodReturns

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

निफ्टी वीकली एक्सपायरी: इन 5 गलतियों से बचें, वरना एक्सपायरी के दिन डूब सकता है आपका पैसा



Click it and Unblock the Notifications