शेयर बाजार में आज शनिवार यानी 18 को भी लाइव ट्रेडिंग हो रही है. स्पेशल ट्रेडिंग सेशन में आज NSE और BSE पर लाइव ट्रेडिंग हो रही. बाजार पहले सेशन में मजबूत खुला. सेंसेक्स 73,921 और निफ्टी 22,512 के पार ट्रेड कर रहा है. बता दें कि स्पेशल ट्रेडिंग का पहला सेशन 10 बजे तक ही होगा. फिर दूसरा सेशन 11:30 AM-12:30 PM के बीच होगा. बाजार में शनिवार के दिन लाइव ट्रेडिंग का मकसद डिजास्टर रिकवरी साइट की टेस्टिंग करना है, जिसमें इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में टेस्टिंग होगी. इस दौरान डिजास्टर रिकवरी साइट पर स्विच ओवर किया जाएगा.
शेयर बाजार का हाल
सेंसेक्स करीब 100 अंकों की मजबूती के साथ 74000 के लेवल के पार ट्रेड कर रहे हैं. 30 शेयरों वाले इंडेक्स में शामिल 23 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. निफ्टी भी करीब 40 अंकों की मजबूती के साथ 22,500 के पार पहुंच गया है. इंडेक्स में शामिल ONGC, पावरग्रिड के शेयर 1-1% से ज्यादा की मजबूती के साथ टॉप गेनर्स हैं. जबकि JSW Steel और डिविज लैब के शेयर टॉप लूजर्स हैं.
बाजार में 155 शेयरों में अपर सर्किट लगा
शेयर बाजार में लाइव ट्रेडिंग के दौरान 2651 शेयरों में ट्रेड हो रहा है. इसमें 1932 शेयर मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं. जबकि 621 शेयर लाल निशान में फिसल गए हैं. इसमें 103 शेयरों ने 52-वीक का नया हाई टच किया. जबकि 12 शेयरों ने एक साल नया लो टच किया है. इस दौरान 155 शेयरों में अपर सर्किट लग गया है. जबकि 39 शेयरों में लोअर सर्किट लग गया है. बता दें कि स्पेशल ट्रेडिंग सेशन के लिए कैश, F&O शेयरों में 5% का सर्किट है. जबकि 2% सर्किट वाली कंपनियों के सर्किट में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

शनिवार को ट्रेडिंग सेशन टाइमिंग
ट्रेडिंग सेशन 1
PRE-OPEN 9:00 AM
MARKET OPEN 9:15 AM
MARKET CLOSE 10:00 AM
ट्रेडिंग सेशन 2
PRE-OPEN 11:15 AM
MARKET OPEN 11:30 AM
MARKET CLOSE 12:30 PM
क्यों खास है शनिवार की ट्रेडिंग
NSE की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि शनिवार यानी18 मई को डिजास्टर रिकवरी साइट की टेस्टिंग होगी. इसके तहत ऐसे किसी भी इमरजेंसी सिचुएशन से निपटने के लिए किया जा रहा है. इस ट्रेडिंग सेशन के दौरान प्राइमरी साइट से डिजास्टर साइट पर स्विच ओवर किया जाएगा. बता दें कि डिजास्टर साइड सभी क्रिटिकल इंस्टीट्युशन के लिए काफी अहम माना जाता है.
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े: क्या अब बाहर का खाना होगा महंगा?

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications
