शेयर बाजार इस हफ्ते शनिवार यानी 18 मई को भी खुलेगा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE ने सर्कुलर जारी करते हुए इसकी सूचना दी. एक्सचेंज की ओर से सर्कुलर के मुताबिक शनिवार को डिजास्टर रिकवरी साइट की टेस्टिंग के लिए लाइव ट्रेडिंग होगी. इसके तहत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज डिजास्टर रिकवरी साइट की इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में में टेस्टिंग की जाएगी. इस दौरान डिजास्टर रिकवरी साइट पर स्विच-ओवर किया जाएगा.
शनिवार को खुलेगा शेयर बाजार
NSE की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि शनिवार यानी18 मई को डिजास्टर रिकवरी साइट की टेस्टिंग होगी. इसके तहत ऐसे किसी भी इमरजेंसी सिचुएशन से निपटने के लिए किया जा रहा है. इस ट्रेडिंग सेशन के दौरान प्राइमरी साइट से डिजास्टर साइट पर स्विच ओवर किया जाएगा. बता दें कि डिजास्टर साइड सभी क्रिटिकल इंस्टीट्युशन के लिए काफी अहम माना जाता है.

शनिवार को 2 सेशन में होगा कारोबार
एक्सचेंज की ओर से जारी किए जानकारी ने कहा गया है कि शनिवार 2 सेशन में लाइव ट्रेडिंग होगा. इसमें पहला सेशन 45 मिनट का होगा, जोकि सुबह 9.15 बजे शुरू होकर 10 बजे बंद हो जाएगा. फिर दूसरा सेशन सुबह के 11.45 बजे शुरू होगा, जोकि 12.40 में खत्म होगा.
शनिवार को ट्रेडिंग सेशन टाइमिंग
ट्रेडिंग सेशन 1
PRE-OPEN 9:00 AM
MARKET OPEN 9:15 AM
MARKET CLOSE 10:00 AM
ट्रेडिंग सेशन 2
PRE-OPEN 11:15 AM
MARKET OPEN 11:30 AM
MARKET CLOSE 12:30 PM
वीकेंड में लाइव सेशन में क्या है खास?
इस हफ्ते शनिवार के दिन खुलने जा रहे स्टॉक मार्केट में सभी कैश, F&O शेयरों में 5% का सर्किट होगा. हालांकि, 2% सर्किट वाली कंपनियों के सर्किट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. बता दें कि शनिवार को किए गए सौदों का सेटलमेंट सोमवार यानी 20 मई को होगा.
ट्रेडिंग सेशन में ये होगा खास
शनिवार को होने जा रहे स्पेशल ट्रेडिंग सेशन में प्राइमरी साइट के मेजर डिसरप्शन और फेल्योर को हैंडल करने के लिए तैयारियों की जांच की जाएगी. ट्रेडिंग सेशन में प्राइमरी साइट से डिजास्टर रिकवरी साइट पर इंट्रा-डे स्विच होगा. साथ ही डिजास्टर रिकवरी साइट का इस्तेमाल सबसे रीसेंट बैकअप से डेटा रिकवर करने के लिए होता है. ऐसे में अगर प्राइमरी लोकेशन और उसके सिस्टम कोई अप्रत्याशित घटना की वजह से फेल हो जाते हैं तो रिकवरी साइट पर उसे स्विच किया जा सकता है.
More From GoodReturns

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े: क्या अब बाहर का खाना होगा महंगा?



Click it and Unblock the Notifications
