Stock Market: शेयर बाजार में जोरदार हलचल देखने को मिल रहा. बाजार की हलचल के बीच चुनिंदा सेक्टर फोकस में हैं. खासकर स्मॉलकैप और मिड कैप सेक्टर फोकस में हैं. क्योंकि बाजार के करेक्शन का ज्यादा असर इन सेक्टर्स के शेयरों पर दिख रहा. एक्सचेंज पर मिड और स्मॉल इंडेक्स में रिकॉर्ड हाई से 19-23% तक की गिरावट दर्ज की गई. ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) के मुताबिक FY21 की पहली तिमाही के बाद पहली बार अर्निंग डाउनग्रेड रेश्यो सबसे खराब है.
स्मॉल एंड मिडकैप के वैल्युएशंस हाई
MOFSL ने जारी ताजा रिपोर्ट में बताया कि स्मॉल और मिड कैप के वैल्युएशंस अभी भी महंगे हैं. इसलिए ब्रोकरेज ने लार्जकैप को पसंद किया है. FY20-24 में निफ्टी का PAT CAGR 20% से ज्यादा बरकरार रहा, जोकि FY25 के पहले 9 महीने में 4% ही रहा. मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की तीसरी तिमाही में कॉरपोरेट अर्निंग स्कोरकार्ड नरम रहा, जिसमें BFSI मुख्य रूप से शामिल रहा. टेक्नोलॉजी, टेलीकॉम, हेल्थकेयर, कैपिटल गुड्स और रियल एस्टेट सेक्टर से पॉजिटिव भागीदारी रही.

निफ्टी-50 के लिए सिंगल डिजिट ग्रोथ
निफ्टी-50 के लिए लगातार तीसरी तिमाही में सिंगल डिजिट ग्रोथ दर्ज की गई. PAT ग्रोथ दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 5% रही. जून 2020 के बाद पहला मौका है जब PAT ग्रोथ सिंगल डिजिट रहा. अर्निंग में 5 निफ्टी कंपनियां भारती एयरटेल, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को और रिलायंस इंडस्ट्रीज का योगदान 111% रहा.
Q3 में कंपनियों का परफॉर्मेंस
MOFSL के कवरेज यूनिवर्स में लार्ज कैप की 84 कंपनियों का अर्निंग ग्रोथ सालाना आधार 5% रहा, जोकि अनुमान के मुताबिक रहा. मिडकैप में 87 कंपनियों का अर्निंग ग्रोथ 26% रही, जिसमें फाइनेंशियल (PSU बैंक और NBFCs), कमोडिटीज (मेटल और O&G) और रिटेल शामिल रहे. वहीं, स्मॉलकैप की 121 कंपनियों की अर्निंग सालाना आधार पर अनुमान से कमजो रहे, जोकि 24% रहा.
निफ्टी के लिए MOFSL का अनुमान
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने बताया कि FY26 के लिए निफ्टी का अनुमानित EPS 1.4% घटाकर 1203 रुपए कर दिया है, जिसकी मुख्य वजह ONGC, HDFC बैंक, JSW स्टील, एक्सिस बैंक और स्टेट बैंक रहे. वहीं, FY27 के लिए भी EPS 1.8% घटाकर 1373 रुपए कर दिया, जोकि पहले 1398 रुपए था. क्योंकि ब्रोकरेज फर्म ने स्टेट बैंक, HDFC बैंक, ONGC, टाटा स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज में डाउनग्रेड किया है.
More From GoodReturns

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

10 सितंबर को खुले 5 IPO: वीगालैंड से लेकर राकसन तक, किसमें है कमाई का मौका?

NSE ट्रेडिंग में तकनीकी खराबी? ब्रोकर ऐप डाउन होने पर ऐसे सुरक्षित रखें अपना फंड

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
