Day Trading Guide: वैश्विक शेयर बाजारों में तेज बिकवाली के कारण बुधवार को भारतीय बाजार दबाव में रहने की उम्मीद है। इसका एक कारण इसका एक कारण ट्रेजरी यील्ड का 2007 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच जाना भी माना जा रहा है। वहीं डॉलर सूचकांक 10 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।
वहीं निवेशक आरबीआई की मौद्रिक नीति बैठक (एमपीसी) के रिजल्ट का भी इंतजार करेंगे। एमपीसी की यह बैठक आज से शुरू हो रही है। वहीं भारत का मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई सितंबर 2023 में पांच महीने में सबसे निचले स्तर 57.5 पर गिर गया।

वहीं कल सेंसेक्स 316.31 अंक या 0.48% की गिरावट के साथ 65,512.10 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी-50 109.55 अंक या 0.56% की गिरावट के साथ 19,528.75 अंक पर बंद हुआ था। इसके अलावा बैंक निफ्टी 0.42% टूटकर 44,399.05 अंक पर बंद हुआ। हालांकि पीएसयू बैंक शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया था।
वहीं आज सुबह गिफ्ट निफ्टी, जिसे पहले एसजीएक्स निफ्टी के नाम से जाना जाता था, शुरुआती कारोबार में 98.5 अंक या 0.50% की गिरावट के साथ 19,453.5 अंक पर कारोबार कर रहा था। यह अभी तक 19,552 अंक पर खुलने के बाद 19,625 अंक और 19,450 अंक की रेंज में ही कारोबार कर रहा है।
बुधवार के लिए डे ट्रेडिंग गाइड
प्रभुदास लीलाधर की उपाध्यक्ष तकनीकी अनुसंधान वैशाली पारेख को बुधवार को निफ्टी-50 के लिए 19,400 अंक/19,350 अंक पर सपोर्ट की उम्मीद है। वहीं रजिस्टेंस 19,700 अंक /19,750 अंक के आसपास मान रही हैं। जबकि बैंक निफ्टी को 44,200 अंक/44,150 अंक पर समर्थन स्तर और 44,800 अंक/44,850 अंक पर रजिस्टेंस देख रही हैं।
प्रभुदास लीलाधर की उपाध्यक्ष तकनीकी अनुसंधान वैशाली पारेख ने बुधवार के कारोबार के दौरान 2 स्टॉक खरीदने की सलाह दी।
एनसीसी लिमिटेड: 172 रुपये के लक्ष्य मूल्य के लिए 157 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 160.60 रुपये पर खरीदें।
रॉयल ऑर्किड होटल: 320 रुपये के लक्ष्य मूल्य के लिए 303 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 308.65 रुपये पर खरीदें।
नोट: यहां पर शेयर बाजार के जानकारों की राय शेयर की जा रही है। किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
