नयी दिल्ली। गुरुवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी दर्ज की गयी। आज मेटल और बैंक शेयरों में खूब खरीदारी हुई जिसका बाजार पर काफी सकारात्मक असर पड़ा। सेंसेक्स के करीब 1867 शेयर मजबूत हुए, जबकि 706 शेयरों में गिरावट आयी। वहीं सेंसेक्स 133 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। सेंसेक्स 33,507.92 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह गिरावट के साथ 33,371.52 पर खुला और आखिर में 700.13 अंकों या 2.09 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 34,208.05 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 34,276.01 तक ऊपर जा सका। वहीं एनएसई का निफ्टी 9881.15 के क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह हल्की गिरावट के साथ 9,863.25 पर खुल कर 210.50 अंक या 2.13 फीसदी की मजबूती के साथ 10,091.65 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयर
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से 21 में मजबूती और 9 में कमजोरी आयी। इनमें बजाज फाइनेंस में 5.46 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक में 5.02 फीसदी, एक्सिस बैंक में 4.10 फीसदी, पावर ग्रिड में 4.01 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 3.96 फीसदी और एसबीआई में 3.87 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं ओएनजीसी में 0.71 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.63 फीसदी, टीसीएस में 0.52 फीसदी, भारती एयरटेल में 0.48 फीसदी, मारुति में 0.29 फीसदी और सन फार्मा में 0.28 फीसदी की कमजोरी आयी।
कैसा रहा स्मॉल और मिड कैप शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों के साथ ही स्मॉल और मिड कैप शेयरों में खूब खरीदारी हुई, जिससे बीएसई और एनएसई के स्मॉल और मिड कैप शेयर सूचकांक चढ़े। आज बीएसई मिडकैप में 1.05 फीसदी और बीएसई स्मॉल कैप में 1.48 फीसदी की मजबूती आई। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 1.27 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 1.50 फीसदी की बढ़त आयी।निफ्टी बैंक 3.7 प्रतिशत, मेटल इंडेक्स 3 प्रतिशत और निफ्टी एनर्जी इंडेक्स 2 प्रतिशत बढ़ा। बजाज फिनसर्व, कोल इंडिया, ज़ी एंटरटेनमेंट, बजाज फाइनेंस और वेदांता निफ्टी के चढ़ने वाले प्रमुख शेयर रहे, जबकि एशियन पेंट्स, एचयूएल, टीसीएस, बजाज ऑटो और भारती एयरटेल में गिरावट आई।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
