Billionaires Net Worth Falls: अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ टेरर से अमेरिका सहित दुनियाभर के शेयर बाजारों में हड़कंप मचा हुआ है। इसका असर दुनिया के अरबपतियों की नेट वर्थ पर भी पड़ रहा है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के टॉप-20 अरबपतियों के नेटवर्थ में शुक्रवार को भारी कमी दर्ज की गई। अडानी और अंबानी की नेट वर्थ दोनों अरबपतियों की ही नेटवर्थ कम हो गई है। अडानी और अंबानी के अलावा शिव नादर के नेट वर्थ में भी गिरावट आई है।

शिव नादर की नेट वर्थ में आई सबसे ज्यादा गिरावट (Shiv Nadar Net Worth)
शिव नादर ने साल 2025 में 9.71 बिलियन डॉलर की संपत्ति खो दी है। पिछली बार उनकी नेट वर्थ 33.4 बिलियन डॉलर थी। उनकी संपत्ति में यह गिरावट गौतम अडानी की नेट वर्थ $4.45 बिलियन और मुकेश अंबानी की नेट वर्थ $3.77 बिलियन की गिरावट से भी अधिक है। ब्लूमबर्ग रिपोर्ट के अनुसार, अंबानी के $86.8 बिलियन और अडानी के $74.2 बिलियन के बाद शिव नादर अभी भी $33.4 बिलियन के साथ तीसरे सबसे अमीर भारतीय हैं।
एचसीएल टेक के शेयर लुढ़के (HCL Tech Share)
शिव नादर ने 1976 में एचसीएल की स्थापना की थी। आज सोमवार को एचसीएल टेक के शेयर 6.17% तक लुढ़क गए हैं और पिछले 1 हफ्ते में इस कंपनी के शेयर में 6.82% की गिरावट दर्ज की गई है। 1 महीने में एचसीएल टेक के शेयर में 2.96% तक की गिरावट आई है। पिछले 7 महीने में इस कंपनी के शेयर 7.76% लुढ़क गए हैं। सोमवार को भारी गिरावट से पहले शिव नादर और उनके परिवार के नेतृत्व की एचसीएल टेक की आईटी में 60.81 प्रतिशत हिस्सेदारी थी जिसकी वैल्यू 3,61,283 करोड़ रुपये था।
एलन मस्क की नेट वर्थ भी घटी (Elon Musk Net Worth)
ट्रंप के टैरिफ और ट्रेड वॉर ने सबसे बड़ा झटका एलन मस्क की नेट वर्थ पर भी पड़ा है। एक हफ्ते में मस्क की नेट वर्थ 28 अरब डॉलर कम हो गई हैं। $302 बिलियन इसके अलावा टैरिफ में हुए बदलाव की मार से जेफ बेजोस और मार्क जुकरबर्ग की नेट वर्थ पर भी पड़ा है।
इन अरबपतियों की नेट वर्थ भी हुई कम
ये दोनों अरबपति 200 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो गए हैं। बेजोस इस साल 45.2 अरब डॉल गंवा चुके हैं और जेफ बेजोज अमेजन के संस्थापक के पास 193 बिलियन डॉलर की संपत्ति रह गई है। मार्क जुकरबर्ग भी इस साल 28 अरब डॉलर का नेटवर्थ खो चुके हें। इनकी अब 179 बिलियन डॉलर का नेटवर्थ है। इसके अलावा एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी भी एक रैंक ऊपर उठे हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अंबानी अब 86.8 बिलियन डॉलर के साथ 16वें रैंक पर पहुंच गए हैं। इस साल अंबानी की दौलत 3.77 अरब डॉलर घटी है और अडानी 20वें नंबर पर लिस्ट में हैं।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications