नई दिल्ली, जुलाई 26। भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स 26 जुलाई को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। इनमें निफ्टी 16,500 के नीचे बंद हुआ। मार्केट बंद होने पर सेंसेक्स 497.73 अंक या 0.89 फीसदी गिर कर 55,268.49 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 147.20 अंक या 0.89 फीसदी गिर कर 16,483.80 पर रहा। आज लगभग 1119 शेयरों में तेजी आई, मगर 2128 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। साथ ही 138 शेयरों के दामों में कोई बदलाव नहीं आया।

सर्वाधिक चढ़ने और फिसलने वाले शेयर
इंफोसिस, एचयूएल, एक्सिस बैंक, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज और बजाज ऑटो निफ्टी के शीर्ष गिरने वालों में से रहे, जबकि लाभ पाने वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, जेएसडब्ल्यू स्टील, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और कोल इंडिया शामिल रहे।
इन सेक्टरों में आई कमजोरी
मेटल, आईटी, फार्मा, ऑटो, बैंक, कैपिटल गुड्स, रियल्टी और एफएमसीजी इंडेक्स 1-2 फीसदी की गिरावट आई। इनके साथ सभी सेक्टोरियल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी कमजोरी आई। ये दोनों इंडेक्स 1-1 फीसदी नीचे फिसले। आईटी शेयरों में गिरावट आई, जबकि पेटीएम और ज़ोमैटो जैसे न्यू-एज के शेयरों में गिरावट आई।
रुपया भी हुआ कमजोर
भारतीय रुपया सोमवार के 79.73 के करीब के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 79.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यानी आज डॉलर के मुकाबले रुपये में 3 पैसे की कमजोरी आई। आज सुबह डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की कमजोरी के साथ 79.74 रुपये के स्तर पर खुला था। इससे पहले सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की मजबूती के साथ 79.73 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कैसे रहे वैश्विक बाजार
इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों पर एक महत्वपूर्ण फैसला लेगा, उससे पहले वैश्विक बाजारों मिला-जुला रुख देखने को मिला। मालूम हो कि वैश्विक बाजारों में तेजी या गिरावट का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। कल भी भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई थी। कल जहां सेंसेक्स करीब 306.01 अंक की गिरावट के साथ 55766.22 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 88.50 अंक की गिरावट के साथ 16631.00 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। इसके अलावा कल बीएसई में कुल 3,598 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई थी। इनमें से करीब 1,516 शेयर तेजी के साथ और 1,908 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
