Share Bazar News: आज आरबीआई नए साल की पहली और चालू वित्तीय वर्ष की आखिरी मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान करेगा। जानकारों की राय है कि इस बार रेपो रेट में बदलाव नहीं किया जाएगा। यही कारण है कि शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला है। लेकिन अगर आरबीआई मॉनिटरी पॉलिसी के ऐलान में इससे कुछ उलट होता है, तो शेयर बाजार में इसका तेज रिएक्शन दिख सकता है।
वहीं आज बीएसई का सेंसेक्स करीब 171.02 अंक की तेजी के साथ 72323.02 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 50.20 अंक की तेजी के साथ 21980.70 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 2,317 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई।

आज ट्रेड होने वाली कंपनियों में से करीब 1,723 शेयर तेजी के साथ और 469 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 125 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके अलावा आज 194 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 5 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं 122 शेयर में आज सुबह से ही अपर सर्किट लगा है और 35 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज डॉलर के खिलाफ रुपया 3 पैसे की मजबूती के साथ 82.96 रुपये के स्तर पर खुला।
आज के टॉप 5 गेनर शेयर
- पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 14 रुपये की तेजी के साथ 282.00 रुपये के स्तर पर खुला।
- बीपीसीएल का शेयर का करीब 21 रुपये की तेजी के साथ 623.00 रुपये के स्तर पर खुला।
- इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 22 रुपये की तेजी के साथ 1,537.25 रुपये के स्तर पर खुला।
- एचसीएल टेक का शेयर करीब 23 रुपये की तेजी के साथ 1,638.00 रुपये के स्तर पर खुला।
- एसबीआई का शेयर करीब 8 रुपये की तेजी के साथ 683.10 रुपये के स्तर पर खुला।
आज के टॉप 5 लूजर शेयर
- आईटीसी का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 426.60 रुपये के स्तर पर खुला।
- मारुति सुजुकी का शेयर करीब 114 रुपये की गिरावट के साथ 10,822.00 रुपये के स्तर पर खुला।
- टाटा कंज्यूमर का शेयर करीब 11 रुपये की गिरावट के साथ 1,155.10 रुपये के स्तर पर खुला।
- आशयर मोटर्स का शेयर करीब 18 रुपये की गिरावट के साथ 3,910.00 रुपये के स्तर पर खुला।
- एचडीएफसी लाइफ का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 602.70 रुपये के स्तर पर खुला।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का एक सूचकांक सेंसेक्स है। यह एक मूल्य-भारित सूचकांक है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है। बीएसई के सेंसेक्स में 30 कंपनियों को जगह दी जाती है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है। एक बार यह खाता खुल जाता है, तो आप घर बैठे ऑनलाइन भी शेयर की खरीद और बिक्री कर सकते हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें

Q1 FY27 GDP आंकड़े: क्या 7% की ग्रोथ से खुश होगा शेयर बाजार?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications