RBI के झटके से उबरा शेयर बाजार, Sensex 500 अंक चढ़ा

नई दिल्ली, सितंबर 30। आज सुबह सेंसेक्स भारी गिरावट के साथ खुला था, लेकिन आरबीआई की तरफ से जैसे ही रेपो रेट में बढ़त का ऐलान हुआ शेयर बाजार फिर से जोश में दिखने लगा। शेयर बाजार को आशंका थी कि रिजर्व बैंक अर्थव्यवस्था की ज्यादा खराब तस्वीर पेश करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद से जहां निफ्टी में गिरावट में कारोबार कर रहा था वह करीब 142 अंक बढ़कर 16960.60 अंक के स्तर पर आ गया। इसके अलावा सेंसेक्स 511 अंक बढ़कर करीब 56921.27 अंक के स्तर पर आ गया।

वहीं इससे पहले शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। आज बीएसई का सेंसेक्स करीब 154.21 अंक की गिरावट के साथ 56255.75 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 40.40 अंक की गिरावट के साथ 16777.70 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 1,525 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 678 शेयर तेजी के साथ और 737 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 110 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके अलावा आज 40 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 22 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं 58 शेयर में आज सुबह से ही अपर सर्किट लगा है और 64 शेयर में लोअर सर्किट लगा है।

Stock market

आरबीआई ने जीडीपी का अनुमान घटाया

रेपो रेट को बढ़ाकर 5.90 फीसदी किया।

महंगाई की दर चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी छमाही में घटकर 6 फीसदी के आसपास आ जाएगी।

आरबीआई ने जीडीपी का अनुमान घटा दिया है। पहले आरबीआई ने 7.20 फीसदी का जीडीपी का बढ़ने का अनुमान लगाया था। इसे घटा कर अब 7 फीसदी कर दिया गया है।

आरबीआई ने स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी रेट को बढ़कर 5.65 फीसदी कर दिया है।

आरबीआई ने मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट को भी बढ़ाकर 6.15 फीसदी कर दिया है।

आज के टॉप गेनर

हिन्डाल्को का शेयर करीब 9 रुपये की तेजी के साथ 380.05 रुपये के स्तर पर खुला।
श्रीसीमेंट का शेयर करीब 260 रुपये की तेजी के साथ 21,547.30 रुपये के स्तर पर खुला।
सन फार्मा का शेयर करीब 11 रुपये की तेजी के साथ 941.90 रुपये के स्तर पर खुला।
ग्रेसिम का शेयर करीब 18 रुपये की तेजी के साथ 1,673.65 रुपये के स्तर पर खुला।
अपोलो हास्पिटल का शेयर करीब 35 रुपये की तेजी के साथ 4,426.05 रुपये के स्तर पर खुला।

आज के टॉप लूजर

टाटा मोटर्स का शेयर करीब 6 रुपये की गिरावट के साथ 395.80 रुपये के स्तर पर खुला।
एचडीएफसी का शेयर करीब 32 रुपये की गिरावट के साथ 2,205.90 रुपये के स्तर पर खुला।
इनफोसिस का शेयर करीब 18 रुपये की गिरावट के साथ 1,380.75 रुपये के स्तर पर खुला।
टेक महिन्द्रा का शेयर करीब 13 रुपये की गिरावट के साथ 994.40 रुपये के स्तर पर खुला।
एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 16 रुपये की गिरावट के साथ 1,366.00 रुपये के स्तर पर खुला।

sensex

जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत

मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का एक सूचकांक सेंसेक्स है। यह एक मूल्य-भारित सूचकांक है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है। बीएसई के सेंसेक्स में 30 कंपनियों को जगह दी जाती है।

जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।

nifty

कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर

शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है। एक बार यह खाता खुल जाता है, तो आप घर बैठे ऑनलाइन भी शेयर की खरीद और बिक्री कर सकते हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+