शेयर बाजार में गुरुवार को कई रिकॉर्ड टूटे. बाजार के प्रमुख इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर खुले. पहली बार सेंसेक्स 77,145 और निफ्टी 23,481 तक पहुंचे. मिडकैप इंडेक्स भी रिकॉर्ड 54,753 स्तर पर पहुंचा. बाजार की तेजी में निवेशकों को चंद मिनटों में बंपर मुनाफा हुआ है. BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी पहली बार 432 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है. शुरुआती कारोबार में करीब 120 शेयरों में अपर सर्किट लग गया है.
शेयर बाजार में तूफानी तेजी
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन तेजी है. लगातार तेजी में बाजार करीब 1% उछल चुका है. इस दौरान निफ्टी, सेंसेक्स और मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे. आज मार्केट की तेजी में सबसे आगे IT, रियल्टी, मेटल और फार्मा सेक्टर हैं, जबकि FMCG और मीडिया सेक्टर में बिकवाली दर्ज की जा रही. निफ्टी में HDFC LIfe और Divis Lab के शेयरों में 2-3% की उछाल है. जबकि HUL और ब्रिटानिया 1-1% की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स हैं.
निवेशकों पर बरसा पैसा
घरेलू बाजार की तेजी में निवेशकों को चंद मिनट में तगड़ा मुनाफा हुआ है. BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर 432 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है, जोकि 12 जून को बाजार बंद होने के बाद 429.32 लाख करोड़ रुपए था. यानी शुरुआती 10 मिनट में ही करीब 3 लाख करोड़ रुपए का मुनाफा हो गया है.

शेयर बाजार में क्यों है तेजी?
घट रही है महंगाई: भारतीय इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर रही. रिटेल महंगाई के आंकड़े बुधवार शाम को जारी हुए. मई महीने के दौरान रिटेल महंगाई दर 4.75% रही, जबकि अनुमान 4.9% की थी. इससे पहले अप्रैल में रिटेल महंगाई दर 4.83% रही थी. रिटेल महंगाई के आंकड़े मई में 12 महीने के निचले स्तर पर फिसल गया.
US FED ने 7वीं बार ब्याज दरें स्थिर रखी: अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने जून पॉलिसी में भी ब्याज दरों को स्थिर रखा है. यानी इस बार भी दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ये लगातार 7वीं बार है जब दरों को स्थिर रखा गया है. इस तरह से ब्याज दरें 5.25-5.50% की रेंज में बरकरार हैं. अगले साल दरों में 4 बार कटौती के संकेत मिले हैं. इसके अलावा मई में कोर महंगाई दर 0.2% पर रही. मई CPI 3.4% से गिरकर 3.3% पर आ गई. आज मई के प्रोडूसर प्राइस इंडेक्स डेटा पर नज़र होगी.
US मार्केट में तेजी: महंगाई और ब्याज दरों के आंकड़े जारी होने के चलते अमेरिकी शेयर बाजारों में तेज एक्शन दिखा. S&P 500 और नैस्डेक पर एक और शानदार दिन रहा, दोनों इंडेक्स नए हाई पर बंद हुआ. नैस्डेक में1.5% का बड़ा उछाल रहा, जोकि दिग्गज IT शेयरों में दमदार तेजी की वजह से उछला. बता दें कि एप्पल का शेयर 3% उछला.
बाजार में FIIs की वापसी: भारतीय शेयर बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs की खरीदारी लौटी है. FIIs ने कल कैश मार्केट में 427 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं. जबकि, घरेलू संस्तागत निवेशकों यानी DIIs ने कल कैश मार्केट में 234 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं.
More From GoodReturns

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े: क्या अब बाहर का खाना होगा महंगा?

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications
