नई दिल्ली, फरवरी 15। कल सेंसेक्स में भारी गिरावट आई थी। साथ ही निफ्टी भी काफी लुढ़क गया था। मगर आज सेंसेक्स और निफ्टी में काफी तेज उछाल दर्ज की गयी। आज सेंसेक्स 1,736.21 अंक या 3.08 प्रतिशत बढ़ कर 58,142.05 पर और निफ्टी 509.70 अंक या 3.03 प्रतिशत बढ़ कर 17,352.50 पर बंद हुआ। कल शेयर बाजार में पिछले 10 महीनों में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट आई थी। इसके साथ ही बेंचमार्क इंडेक्सट कल 3 प्रतिशत से अधिक गिर गए थे। आज बाजार संभल गया। जानकारों का मानना है कि रूस और यूक्रेन के बीच तनाव कम होने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे वैश्विक इक्विटी बाजारों में एक रिकवरी आई और नतीजे में भारतीय शेयर बाजार को भी सहारा मिला। तेल की कीमतों में गिरावट के कारण भी घरेलू बाजार को सहारा मिला। आज आई तेजी से शेयर बाजार के निवेशकों को काफी फायदा हुआ।
6.38 लाख करोड़ रु का फायदा हुआ
आज शेयर बाजार में शानदार तेजी आई। बीएसई में आज कुल 3,464 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 2,056 शेयर तेजी के साथ और 1,314 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निवेशकों को आज शेयर बाजार में आई तेजी से 6.38 करोड़ रु का फायदा हुआ। 14 फरवरी को शेयर बाजार बंद होने पर बीएसई की सभी लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल 2,55,42,725.42 करोड़ रु थी, जो आज मार्केट बंद होने पर 2,61,80,305.91 करोड़ रु हो गयी। यानी बीएसई की लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल में 6.38 करोड़ रु की बढ़ोतरी हुई।
ये रहे फायदे वाले शेयर
टाटा मोटर्स, आयशर मोटर्स, बजाज फाइनेंस, श्री सीमेंट्स और हीरो मोटोकॉर्प निफ्टी में टॉप फायदा वाले शेयरों में रहे। जबकि गिरने वाले प्रमुख शेयर सिप्ला और ओएनजीसी रहे। निफ्टी ऑटो, बैंक, पीएसयू बैंक, आईटी और एफएमसीजी की अगुवाई में सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए, जिनमें 2 से 4 फीसदी की तेजी रही।
जानिए बाकी शेयरों का हाल
हालांकि स्मॉल और मिड कैप शेयरों ने बेंचमार्क सूचकांकों से कमतर प्रदर्शन किया। बीएसई के मिड कैप में 2.7 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 2 फीसदी की तेजी आई। बीएसई पर ऑटो, बैंक, रियल्टी, पूंजीगत सामान और आईटी में 3-3 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि एफएमसीजी, हेल्थकेयर सर्विस, धातु, तेल और गैस और बिजली सूचकांक 1-2 प्रतिशत ऊपर उछले।
52 हफ्तों का उच्चतम स्तर
माइंडस्पेस बिजनेस पार्क आरईआईटी और एनडीटीवी सहित 100 से अधिक शेयरों ने बीएसई पर 52-सप्ताह के उच्च स्तर को छुआ। वॉकहार्ट, स्पाइसजेट और उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विसेज 100 से अधिक शेयरों में से रहे, जो 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए। हालांकि जानकार मान रहे हैं कि जनवरी के लिए भारत की सीपीआई मुद्रास्फीति उच्च खाद्य मुद्रास्फीति और कम आधार प्रभाव के कारण आरबीआई के कंफर्ट लेवल को तोड़ कर 6.01 प्रतिशत पर पहुंच गई। यह निकट भविष्य में घरेलू बाजार के लिए चिंता का विषय होगा।
ज्यादा मुनाफा कराने वाले शेयर
आज 5 शेयरों ने निवेशकों को 20 फीसदी तक मुनाफा कराया। इन शेयरों में यूनीक ऑर्गेनिक्स, कीनोट फाइनेंशियल, रंजीत मेकाट्रॉनिक्स, ताई इंडस्ट्रीज और विस्तार अमर शामिल हैं। इन शेयरों में क्रमश: 20 फीसदी, 19.98 फीसदी, 19.97 फीसदी, 19.93 फीसदी और 19.28 फीसदी की तेजी आई।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications