Stock Market: शेयर बाजार में इन दिनों जोरदार हलचल है. बाजार में जारी बिकवाली से प्रमुख इंडेक्स में तेज करेक्शन है. पिछले साल सितंबर में रिकॉर्ड हाई (Record High) के बाद लगातार गिरावट है. यही वजह है कि सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) जैसे इंडेक्स ऑल टाइम हाई से करीब 12-12% फिसल गए हैं. बाजार में जारी बिकवाली में ब्रॉडर मार्केट भी शामिल है. मिड और स्मॉल इंडेक्स में भी तगड़ा करेक्शन दर्ज किया जा रहा है. एनलिस्ट्स मान रहे हैं कि आगे भी मिड और स्मॉल कैप में बिकवाली नहीं थमेगी.
स्मॉल और मिडकैप में तेज करेक्शन (Small and Midcap Correction)
NSE पर निफ्टी मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स में आज 18 फरवरी को करेक्शन देखने को मिल रहा. दोनों इंडेक्स में 1-2% तक की गिरावट है. जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स में आधे फीसदी से भी कम गिरावट है. मार्केट एनलिस्ट्स के मुताबिक निवेशकों को मिड और स्मॉल कैप के हाई वैल्युएशन (High Valuations) को लेकर सतर्क किया गया था, लेकिन निवेशकों ने इन चिंताओं पर ध्यान नहीं दिया.
रिकॉर्ड हाई से तेज बिकवाली
मिड और स्मॉल इंडेक्स में ऊपरी स्तरों से तेज करेक्शन (Sharp Correction) देखने को मिल रहा. रिकॉर्ड हाई से निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 22% से ज्यादा टूट चुका है. यह बीयर मार्केट में एंट्री ले चुका है. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स भी ऑल टाइम हाई (All Time High) से करीब 20% तक फिसल चुका है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक मिड और स्मॉल इंडेक्स में तेज करेक्शन के चलते करीब 17 लाख करोड़ रुपए की वैल्यू का नुकसान हुआ है, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलिया का रंग लाल हो गया है.

बाजार पर दबाव बनाने वाले फैक्टर्स आगे भी नहीं कम होने वाले हैं. क्योंकि अमेरिका के रेसिप्रोकल टैरिफ (Reciprocal Tariffs) का असर भारत पर भी होगा, जिसका ऐलान हाल ही में अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने किया. क्योंकि दोनों देशों के बीच टैरिफ में काफी अंतर है.
आगे को लेकर क्या है अनुमान?
घरेलू ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities के एनलिस्ट्स नोट ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार में सभी कैप्स, सेक्टर्स और स्टॉक्स का परफॉर्मेंस में अगले कुछ महीनों डायवर्स का अनुमान है. लार्ज कैप इंडेक्स और शेयर रेंज-बाउंड में ट्रेड कर सकते हैं. जबकि मिडकैप, स्मॉलकैप और नरैटिव स्टॉक्स में तेज करेक्शन देखने को मिल सकता है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
