Stock Market Prediction: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. निफ्टी में मंगलवार को लगातार छठे दिन गिरावट दर्ज की गई, जोकि 6 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 22548 पर बंद हुआ. हालांकि, सेंसेक्स 5 कारोबारी दिन बाद हरियाली देखने को मिली और इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ. बाजार में जारी लगातार बिकवाली के बाद आज 25 फरवरी को रिकवरी देखने को मिली. वहीं, बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा. NSE और BSE पर ट्रेडिंग नहीं होगी. जब गुरुवार को बाजार खुलेगा तब कई इवेंट्स दिशा तय करेंगे.
बाजार में धीमी पड़ी बिकवाली?
भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है. ब्रॉडर मार्केट में आज बिकवाली हुई. निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.4-0.6% तक की गिरावट रही. ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज वेल्थ मैनेजमेंस के रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि निवेशकों का सेंटीमेंट अभी भी सतर्कता वाला ही है.
घरेलू बाजार में मेटल, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर्स में नरमी दर्ज की गई, जोकि 1-1% तक फिसले. IT इंडेक्स में भी 0.8% तक की गिरावट देखने को मिली. सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि अमेरिका में धीमी आर्थिक ग्रोथ और टेक-हैवी नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स में 1% की गिरावट का असर अपने यहां भी दिखा. यही वजह है कि 2 दिन से बाजार में आईटी सेक्टर अंडरपरफॉर्म कर रहे. हालांकि, मंगलवार को ऑटो, FMCG और कंज्युमर ड्यूरेबल इंडेक्स में थोड़ी मजबूत दर्ज की गई, जिससे बाजार को निचले स्तरों से सपोर्ट मिला.

इन सेक्टर्स और स्टॉक्स पर रहा फोकस
सरकारी फाइनेंशियल संस्थाओं और बैंकों में हिस्सा बिक्री की खबरों से सरकारी बैंकिंग स्टॉक्स पर नजर रही. इसके अलावा टाटा ग्रुप स्टॉक्स भी फोकस में रहा. दरअसल, टाटा कैपिटल के बोर्ड ने आईपीओ को मंजूरी दे दी, जिसमें ऑफर फॉर सेल के जरिए प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशकों की हिस्सा बिक्री भी शामिल हैं.
कनाडा-मैक्सिको पर टैरिफ लागू!
देश-विदेश के शेयर बाजारों में हलचल मचाने वाला ट्रिगर अमेरिकी टैरिफ पर नजर है. मैक्सिको और कनाडा पर अमेरिकी टैरिफ 25 फरवरी से लागू हो जाएगा. अमेरिका ने दोनों देशों पर 25% का टैरिफ ठोका है. इसके साथ ही अमेरिटी ट्रेड पॉलिसीज का असर ग्लोबल मार्केट पर हावी हो जाएगा. अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर नए रोक का भी एलान किए हैं, जिसके तहत स्ट्रैटेजिक सेक्टर्स जैसे टेक और इंफ्रास्ट्रक्चर में चीन के निवेश पर रोक लगा दी गई है.
गुरुवार को कैसा रहेगा बाजार का मूड?
सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली का असर बाजार पर दिखेगा. इसके चलते भारतीय शेयर बाजारों में कमजोरी जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं. यह कमजोरी डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों के स्पष्ट होने और इसके लागू होने तक जारी रह सकती है. बता दें कि बुधवार यानी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर शेयर बाजार में छुट्टी है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
