Stock Market Prediction, 16 May: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन जोरदार एक्शन देखने को मिला. एक्सपायरी के दिन बाजार में तेज हलचल रही. सुबह कमजोर शुरुआत के बाद धुआंधार रैली रही. सेंसेक्स 1200 अंकों की बढ़त के साथ 82530 के स्तर पर बंद हुआ है. निफ्टी भी अक्टूबर 2024 के बाद पहली बार 25000 के पार निकल गया है. बाजार में चौतरफा हरियाली रही. BSE पर लिस्टेड कुल कंपनियों में 92 शेयरों ने एक साल का उच्च स्तर छुआ. बाजार में 15 मई को लगातार दूसरे दिन खरीदारी हुई है.
शेयर बाजार में तेजी का ट्रिगर
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि अक्टूबर 2024 के बाद पहली बार निफ्टी 25000 के पार निकल गया है. यह संकेत दे रहा कि बुल्स की वापसी हो गई है. दरअसल, बाजार में रैली अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के पॉजिटिव कमेंट के बाद देखने को मिल रहा है, जिसमें उन्होंने भारत के साथ ट्रेड के लिए टैरिफ को जीरो करने का प्रपोजल दिया है. ब्रॉडर मार्केट में भी अपसाइड मूवमेंट देखने को मिला. निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप में भी आधे-आधे फीसदी से ज्यादा की मजबूती दर्ज की गई.

बाजार में चौतरफा रैली
बाजार में आज चौतरफा रैली देखने को मिल रही है. इसी वजह से सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं. इस तेजी को निफ्टी रियल्टी इंडेक्स ने लीड किया, जोकि 1.9% चढ़कर बंद हुआ. जबकि ऑटो स्टॉक्स में लगातार तीसरे दिन हरियाली रही. सिद्धार्थ खेमका ने बताया कि डिफेंस स्टॉक्स भी फोकस में है. जबरदस्त घरेलू डिमांड और एक्सपोर्ट बढ़ने की खबर से भी जोश देखने को मिला, जिसमें इस हफ्ते 11% की बढ़त दर्ज की गई.
उन्होंने कहा कि पूरे दिन बाजार में हलचल देखने को मिला, क्योंकि निफ्टी डेरिवेटिव्स की वीकली एक्सपायरी थी. डिपॉजिटरीज के प्रोविजन आंकड़ों को देखें तो FIIs और DIIs नेट वायर्स बने हुए हैं, जिन्होंने कुल मिलाकर 1200 करोड़ रुपए की खरीदारी की. इससे आगे भी मार्केट के मोमेंटम को सपोर्ट मिलेगा.
इन फैक्टर्स पर नजर
घरेलू बाजार पर ग्लोबल फैक्टर्स भी असर डाल रहे हैं. UK ने आर्थिक ग्रोथ आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें Q1 में GDP ग्रोथ 0.7% रही. निवेशकों की नजर ग्लोबल आंकड़ों पर भी है, जिसमें अमेरिकी जॉबलेस क्लेम्स, यूएस रिटेल सेल्स और जापान का GDP शामिल हैं. ये आंकड़े नियर टर्म में मार्केट का डायरेक्शन तय करेंगे. घरेलू बाजार में Q4 रिजल्ट्स के आधार पर स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन देखने को मिल सकता है, जिसमें Hyundai Motors, BHEL, CreditAccess Grameen समेत Eureka Forbes शामिल हैं.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के लिए पब्लिश किया गया है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों को अधीन है. निवेश से जुड़े निर्णय अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श के आधार पर करें.)
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
