Stock Market Prediction: शेयर बाजार में तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा. बाजार में बीते हफ्ते लगातार 3 हफ्तों से जारी वीकली तेजी पर ब्रेक लग गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर बाजार पर भी दिख रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स 9 मई को तेजी से टूटे. नतीजतन, वीकली गिरावट 1-1% से ज्यादा रही. विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को बिकवाली की. हालांकि, अगले हफ्ते बाजार की नजर आने वाले मैक्रो इकोनॉमी आंकड़ों समेत FY25 की चौथी तिमाही के नतीजों पर रहेगी.
बाजार में लगातार 2 दिन से बिकवाली
घरेलू शेयर बाजार में तेज करेक्शन देखने को मिला. बाजार में शुक्रवार को तेज बिकवाली दिखी. सेंसेक्स 880 अंकों की गिरावट के साथ 79,454 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 265 अंक टूटकर 24008 पर बंद हुआ. बाजार में सबसे ज्यादा करेक्शन बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, रियल्टी समेत IT सेक्टर में देखने को मिली. जबकि PSU बैंक और मीडिया सेक्टर में खरीदारी हुई. बाजार में 9 मई को लगातार दूसरे दिन दूसरे दिन बिकवाली दर्ज की गई.
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर बाजार पर दिखा. ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली देखने को मिली. विदेशी संस्थागत निवेशकों की खरीदारी भी जारी है. मई में 8 तारीख तक FIIs ने 11656 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी किया. हालांकि, शुक्रवार को 3799 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की. बाजार में सेक्टोरल परफॉर्मेंस मिलाजुला रहा. निफ्टी PSU बैंक टॉप परफॉर्मर रहा.

आगे कहां होगा फोकस?
उन्होंने कहा कि निवेशकों का फोकस मौजूदा चौथी तिमाही के अर्निंग सीजन पर बरकरार है. इसमें मुख्य कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के नतीजे आने वाले हैं. साथ ही मैक्रोइकोनॉमिक इंडिकेटर्स पर नजर होगी, जिसमें भारत का रिटेल महंगाई के आंकड़े, अमेरिकी इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन डाटा समेत ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक शामिल हैं.
इन 5 शेयरों में कमाई का मौका
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने लंबी अवधि के लिए 5 दमदार फंडामेंटल वाले शेयरों को पिक किया है. इसमें SRF को खरीदने की सलाह दी है. शेयर पर 3540 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. टाटा कंज्युमर के शेयर को 1360 रुपए के टारगेट के लिए पिक किया है. ICICI बैंक के शेयर पर 1650 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. मैक्स हेल्थकेयर के शेयर पर 1300 रुपए का टारगेट दिया है. इसके अलावा हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयर को 5100 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह दी है.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?



Click it and Unblock the Notifications