नयी दिल्ली, अप्रैल 12: आज शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। आज शेयर बाजार में 2021 की दूसरी सबसे बड़ी एक दिवसीय गिरावट देखने को मिली। इसके पीछे एक ही कारण है और वो है कोरोना के फिर से तेजी से बढ़ते मामले। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण इकोनॉमिक रिकवरी को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। इसी कारण आज 12 अप्रैल को शेयर बाजार नीचे लुढ़का, जिसके नतीजे में निवेशकों को एक ही दिन में लाखों करोड़ रु का नुकसान हुआ।

कितना हुआ नुकसान
बीएसई के आंकड़ों के अनुसार निवेशकों को एक ही दिन में 8.78 लाख करोड़ रु का नुकसान हुआ। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैप शुक्रवार को बाजार बंद होने पर 209.63 लाख करोड़ रु थी, जो आज बाजार बंद होने पर 8.8 लाख करोड़ रु की भारी भरकम गिरावट के साथ 200.85 लाख करोड़ रु रह गयी। बीएसई सेंसेक्स 1708 अंक या 3.44 प्रतिशत गिर कर 47,883 अंक और निफ्टी 524 अंक या 3.53 प्रतिशत गिर कर 14,310 पर बंद हुआ। आज हर सेक्टर में बिकवाली देखने को मिली।
कितने शेयर गिरे
सेंसेक्स के 510 शेयर मजबूत हुए, जबकि 2477 शेयरों में गिरावट आयी। वहीं सेंसेक्स 174 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। दिग्गज शेयरों के साथ ही स्मॉल और मिड कैप शेयरों में भी गिरावट आई। बीएसई और एनएसई के स्मॉल और मिड कैप शेयर सूचकांक नीचे गिरे। आज बीएसई मिडकैप में 5.32 फीसदी और बीएसई स्मॉल कैप 4.81 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 7.08 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 5.68 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
बड़े शेयरों का हाल
सेंसेक्स के बड़े शेयरों में से केवल 1 शेयर में मजबूती और 29 शेयरों में कमजोरी आयी। इनमें डॉ रेड्डीज में 4.83 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं इंडसइंड बैंक में 8.60 फीसदी, बजाज फाइनेंस में 7.39 फीसदी, एसबीआई में 6.87 फीसदी, ओएनजीसी में 5.54 फीसदी, टाइटन में 5.24 फीसदी और महिंद्रा एंड महिद्रा में 5.05 फीसदी की कमजोरी आयी।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications