Stock Market Prediction: भारतीय शेयर बाजार ने पिछले साल सितंबर में रिकॉर्ड बनाया. उसके बाद लगातार तेज करेक्शन देखने को मिला. साल 1996 के बाद पहली बार बाजार में लगातार 5 महीनों तक बिकवाली हुई. अक्टूबर 2024 से फरवरी 2025 तक की बिकवाली में निफ्टी और सेंसेक्स करीब 15-16% तक टूट गए. इस दौरान स्मॉलकैप और मिडकैप सेक्टर तो 24-26% तक फिसल गए. हाई वैल्युएशंस, विदेशी निवेशकों की बिकवाली, टैरिफ और इकोनॉमिक अनिश्चितताओं के ट्रिगर्स से बाजार पर दबाव बना. हालांकि, फाइनेंशियल ईयर 2025 के आखिरी महीने यानी मार्च में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही.
मार्च में लौटी हरियाली
बाजार के प्रमुख इंडेक्स मार्च में अच्छा परफॉर्म कर रहे. 21 मार्च तक के आंकड़ों के मुताबिक महीने में अब तक 14 दिन कारोबार हुआ, जिसमें से 9 दिन बाजार बढ़त दिखाया. इस दौरान इंडेक्स का परफ़ॉर्मंस धमाकेदार रहा. निफ्टी निचले स्तरों से 6% उछल चुका है, जोकि हाई से 11% तक फिसल गया है.वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी नीचे से 10-13% रिकवर हो चुके हैं.
निवेशकों की बल्ले-बल्ले
शेयर बाजार में लौटी रौनक के चलते निवेशकों की मौज हो गई है. क्योंकि मार्च में लौटी हरियाली के चलते निवेशकों को करीब 25 लाख करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है. दरअसल, BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 20 मार्च को बाजार बंद होने के बाद 408.61 लाख करोड़ रुपए रहा, जोकि 28 फरवरी को बाजार बंद होने के बाद 384.01 लाख करोड़ रुपए था.

सेंसेक्स और निफ्टी का ताजा हाल
बाजार में लगातार रौनक के चलते सेंसेक्स और निफ्टी जैसे प्रमुख इंडेक्स अच्छे लेवल पर पहुंच गए हैं. सेंसेक्स 21 मार्च को 77000 के अहम स्तरों के पार निकल गया है. निफ्टी भी 23400 के पार कारोबार कर रहा है. स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स भी दमदार परफॉर्मेंस दिखा रहे हैं. इसकी बड़ी वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की ओर से भारतीय शेयर बाजारों में लौटी खरीदारी है, जिन्होंने कल 20 मार्च को 3239 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की. यह डिपॉजिटिरीज के प्रोविजन आंकड़ों हैं. इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने 3136 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की.
एक्सपर्ट का नजरिया
मौजूदा हफ्ते में फरवरी के बाद बाजार में दमदार परफॉर्मेंस दिखा. सेंसेक्स और निफ्टी ने 4-4% की तेजी दिखाई है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के डेरिवेटिव्स और टेक्निकल्स हेड चंदन तापड़िया ने 20 मार्च को वीकली एक्सपायरी को लेकर कहा कि बुल्स तेजी से बाजार पर हावी हुए. लगातार 4 कारोबार सत्र में निफ्टी करीब 800 फीसदी की तेजी दिखा चुका है.
चंदन तापड़िया ने कहा कि FIIs लॉन्ग-शॉर्ट रेश्यो बढ़कर 25% पर पहुंच गया है, जोकि मार्केट में शॉर्ट कवरिंग ट्रिगर को दर्शा रहा है. लोअर जोन से पुट कॉल रेश्यो बढ़ना और इंडिया विक्स का गिरना निचले स्तरों से खरीदारी की ओर से संकेत दे रहा. निफ्टी अब 23000 जोन के ऊपर का लेवल होल्ड कर रहा है.
More From GoodReturns

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
