लोकसभा चुनाव में NDA को बहुमत मिलने के बाद 9 जून को नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की तीसरी बार शपथ लेंगे. बीते हफ्ते तेज हलचल के बाद बाजार में एक्शन जारी रह सकती है. क्योंकि 10 जून से शुरू होने वाले नए कारोबारी हफ्ते में कई बड़े इवेंट्स हैं. इसमें महंगाई, उत्पादन के आंकड़े समेत ग्लोबल मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़ों पर नजर रहेगी. साथ ही विदेशी निवेशकों के रुख पर बाजार की नजर होगी. बता दें कि पिछले हफ्ते 2000 अंकों की रेंज में तगड़ी हलचल दर्ज की गई थी, जोकि कोरोना काल के बाद पहली बार हुआ.
घरेलू मैक्रो इकोनॉमी आंकड़ों पर रहेगी नजर
शेयर बाजार के लिए प्रमुख फोकस घरेलू मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़े हैं. इसके तहत 12 जून को मई महंगाई के आंकड़े जारी होंगे. अर्थशास्त्रियों कके मुताबिक मई में महंगाई के आंकड़े और घट सकते हैं, जोकि अप्रैल में 4.83% थी. इसी दिन इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन यानी IIP के आंकड़े भी जारी होंगे. इसके बाद 14 जून को थोक महंगाई के आंकड़े जारी होंगे. अनुमान है कि थोक महंगाई के आंकड़े फ्यूल कॉस्ट बढ़ने से बढ़ सकती है.
ग्लोबल इकोनॉमिक आंकड़े भी तय करेंगी दिशा
दुनियाभर के शेयर बाजारों की नजर अमेरिकी सेंट्रल बैंक की पॉलिसी मीटिंग पर होगी. ये 11 से 12 जून के बीच होने है. फिर US FED 13 जून को पॉलिसी के फैसलों को जारी करेगी. बाजार को उम्मीद है कि इस बार ब्याज दरें 5.25-5.50% के रेंज पर बरकरार रख सकता है.

10 जून को जापान के GDP आंकड़ें आएंगे. साथ ही इको वॉचेज सर्वे जारी करेगा. वहीं, UK 11 और 12 जून को अहम मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़े जारी करेगा, जिसमें जॉब रिपोर्ट्स, इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन और GDP ग्रोथ के आंकड़े शामिल हैं. वहीं, चीन 12 जून को महंगाई के आंकड़े जारी करेगा.
विदेशी निवेशकों के मूड पर होगी नजर
भारतीय शेयर बाजार को लेकर विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs के मूड पर भी बाजार की नजर होगी. बीते हफ्ते FIIs ने कैश मार्केट में 16971 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की. हालांकि, डेट मार्केट में निवेश किया. इसके तहत 4669 करोड़ रुपए की खरीदारी की. घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने कैश मार्केट में 5578 करोड़ रुपए की खरीदारी की.
प्राइमरी मार्केट में बढ़ेगी हलचल
इक्विटी मार्केट के साथ-साथ प्राइमरी मार्केट में भी अगले हफ्ते हलचल बढ़ेगी. 10 जून से शुरू होने जा रहे इस हफ्ते में 2 पब्लिक इश्यू खुलेंगे. इसमें पहले IPO इक्सिगो लिमिटेड का है. इसका इश्यू 10 जून से खुल जाएगा. जबकि SME बोर्ड पर यूनाइटेड कॉटफेब का IPO 13 जून को खुलेगा. वहीं, 4 कंपनियों के शेयर लिस्ट होंगे. इसमें Kronox Lab Schience की मेन बोर्ड पर लिस्टिंग 10 जून को होगी. 12 जून को BSE SME पर 3C IT IPO, Magenta Lifecare IPO और Sattrix IPO की लिस्टिंग होगी.
More From GoodReturns

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
