शेयर बाजार में लगातार 5 दिनों से जारी बिकवाली पर शुक्रवार को ब्रेक लग सकता है. क्योंकि ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत मिल रहे हैं. ऐसे में भारतीय शेयर बाजारों में निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिल सकती है. बाजार की तेजी को दुनियाभर के शेयर बाजारों में लौटी रिकवरी से सपोर्ट मिल सकता है. यही वजह है कि गिफ्ट निफ्टी भी हरे निशान में ट्रेड कर रहा है. गिफ्ट निफ्टी शुक्रवार को 50 से ज्यादा अंकों की मजबूती के साथ 22100 के पार ट्रेड कर रहा है, जोकि शुरुआती कारोबार में 70 अंकों तक उछला. एशियाई और अमेरिकी वायदा बाजारों में भी तेज खरीदारी देखने को मिल रही है. हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs की बिकवाली का टेंशन बना हुआ है. जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs की घरेलू मार्केट में खरीदारी जारी है.
मई में FIIs की लगातार बिकवाली
डिपॉजिटरी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 9 मई को 6,994 करोड़ रुपए के शेयर बेचे. इससे पहले 8 मई को 6,669 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे. बता दें कि मई में अब तक केवल बिकवाली ही की है. पहले महीने के पहले 7 कारोबारी दिनों में FIIs ने कुल 2 अरब डॉलर से ज्यादा के शेयरों की बिकवाली की. यही वजह है कि भारतीय बाजारों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं, DIIs ने 9 मई को 5,642.53 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की.

US मार्केट का हाल
अमेरिकी शेयर बाजारों में 9 मई लगातार 7वें दिन तेजी दर्ज की गई. डाओ जोंस इंडेक्स कल करीब एक फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ. S&P 500 इंडेक्स भी आधे और नैस्डैक 0.27% की मजबूती के साथ बंद हुआ. फिलहाल अमेरिकी बाजारों की नजर आज फेड अधिकारियों की कमेंट्री पर रहने वाली है. साथ ही मैक्रो इकोनॉमिक डेटा पर रहेगी, जिसमें मई कंज्युमर सेंटीमेंट डाटा जारी होगा.
एशियाई बाजारों में रौनक
एशियाई शेयर बाजारों की नजर चीन और जापा के आर्थिक आंकड़ों पर है, जिसकी वजह तेजी है. चीन के इंपोर्ट और एक्सपोर्ट के आंकड़े अप्रैल में अच्छे रहे. हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 9 महीने के हाई पर पहुंच गया है. जापान में हाउसहोल्ड खर्च मार्च में गिरकर 1.2% पर आ गया. निक्केई शुरुआती कारोबार में आधे फीसद से ज्यादा ऊपर ट्रेड कर रहा है.
क्रूड में तेजी क्यों?
इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही. ब्रेंट क्रूड 84 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर निकल गया है. कच्चे तेल की कीमतों को चीन के मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़ों से सपोर्ट मिल रहा है, जिसमें इंपोर्ट और एक्सपोर्ट के डेटा अप्रैल में पटरी पर लौटते नजर आ रहे. इससे क्रूड की मांग बढ़ने का अनुमान है. साथ ही हमास और इजरायल टेंशन से भी कच्चे तेल को सपोर्ट मिल रहा है.
आज खरीदारी के लिए 5 दमदार शेयर
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने लॉन्ग टर्म के लिए 5 दमदार स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी है. इन शेयरों में निवेश पर निवेशकों को करीब 27 फीसदी तक का पॉजिटिव रिटर्न मिल सकता है...
- L&T के स्टॉक पर Motilal Oswal ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर पर 4000 रुपए का टारगेट दिया है.
- Hero Motocorp के शेयर पर Motilal Oswal ने खरीदारी की सलाह दी है. शेयर 5320 रुपए का टारगेट दिया है.
- ब्रोकरेज फर्म ने टाटा ग्रुप की कंपनी Voltas के स्टॉक पर खरीदारी की सलाह दी है. स्टॉक पर 1,590 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है.
- Kajaria Ceramic पर Motilal Oswal ने निवेश की सलाह दी है. शेयर पर 1,500 रुपए का टारगेट दिया है.
- Gujarat Gas के शेयर पर ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी की सलाह दी है. शेयर पर 650 रुपए का टारगेट दिया है.
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े: क्या अब बाहर का खाना होगा महंगा?



Click it and Unblock the Notifications
