शेयर बाजार में लोकसभा चुनाव के चलते तेज एक्शन देखने को मिल रहा. पिछले हफ्ते की रिकवरी से पहले लगातार बिकवाली दर्ज की गई. हालांकि, अच्छे ग्लोबल संकेतों से निचले स्तरों पर खरीदारी हो रही. इसके चलते एक बार फिर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जोश दिख रहा. अब बाजार की नजर 4 जून को आने वाले चुनावी नतीजों पर है. क्योंकि इसी दिन लोकसभा चुनाव के नतीजे जारी होंगे. इसके पहले फिलहाल बाजार में निवेशक सतर्क स्टांस पर हैं.
4 जून के बाद किन सेक्टर्स पर होगी नजर
लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने 3 संभावित नतीजों का अनुमान जारी किया है. इसके तहत सत्ता में बीजेपी, एनडीए या फिर INDI अलायंस की सरकार बन सकती है. ऐसे में निवेशकों को बाजार में क्या रणनीति बनानी चाहिए? अनुमान के तहत किसकी सरकार बने तो कौन से सेक्टर फोकस में रहेंगे इस पर एनलिसिस किया है....
1) भाजपा को बहुमत
ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में अगर BJP 272 सीटें जीतती है और नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनते हैं तो बाजार पॉजिटिव रिएक्ट करेगा. नोमुरा के एनलिस्ट्स ने कहा कि अगर NDA 400 सीटों के करीब पहुंचती है तो बाजार में रौनक रहेगा. ऐसे में घरेलू सेक्टर जैसे फाइनेंशियल्स, कंज्युमर डिस्क्रेशनरी, इंडस्ट्रियल/ इंफ्रास्ट्रक्चर और PSU आउटपरफॉर्म करेंगे. जबकि IT सर्विसेज और हेल्थकेयर सेक्टर अंडरपरफॉर्म कर सकते हैं.
2) NDA को बहुमत
नोमुरा ने कहा कि चुनाव में अगर BJP को बहुमत नहीं मिलता है और NDA सहयोगियों ने सरकार बनाई. ऐसी स्थिति में चुनिंदा सेक्टर्स में तेज बिकवाली देकने को मिल सकती है. इन सेक्टर्स में इंडस्ट्रियल्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, PSU शामिल हैं. हालांकि, बैंकिंग, कंजप्शन और फार्मा सेक्टर आउटपरफॉर्म कर सकते हैं.
3) I.N.D.I.A को बहुमत
लोकसभा चुनाव 2024 में अगर कांग्रेस के नेतृत्व वाली INDI अलायंस बहुमत में आ जाती है तो शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिल सकती है. तेज करेक्शन में सबसे ज्यादा नुकसान फाइनेंशियल सेक्टर्स, इंडस्ट्रियल/इंफ्रास्ट्रक्चर, कंज्युमर डिस्क्रिशनरी और PSU सेक्टर्स को होगा. जबकि कंज्युमर स्टेपल्स, IT सर्विसेज और फार्मा सेक्टर आउटपरफॉर्म कर सकती हैं.

करेक्शन के बाद रिकवरी
शेयर बाजार में अप्रैल के आखिरी हफ्ते से लगातार गिरावट दिख रहा था, जो पिछले हफ्ते रुकी. क्योंकि बाजार में निचले स्तरों से तगड़ी रिकवरी दर्ज की गई. इस दौरान निफ्टी 447 अंक यानी करीब 2% चढ़कर 22502 पर बंद हुआ. सेंसेक्स भी 1341 अंकों यानी 1.85% की मजबूती के साथ 74006 पर बंद हुआ. इस दौरान मिडकैप 100 इंडेक्स 4.7% और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 5.6% उछलकर बंद हुए.
विदेशी निवेशकों की तगड़ी बिकवाली
लोकसभा चुनाव में अनिश्चितताओं के चलते विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने भारतीय शेयर बाजारों में जमकर बिकवाली की. केवल पिछले हफ्ते कैश सेगमेंट में करीब 10650 करोड़ रुपए के शेयरों को बिकवाली की. मई महीने में अब तक FIIs ने 33,625 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जोकि अप्रैल में बिकवाली के आंकड़े के बराबर रहा.
5वें चरण का मतदान जारी
लोकसभा चुनाव 2024 के तहत इस 20 मई को 5वें चरण के मतदान हो रहे हैं. सोमवार को 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान हो रहा है. वहीं, छठे चरण का मतदान 25 मई को होगा, जिसमें 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा.
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
