Stock Market Outlook, 17 April: भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी दर्ज की जा रही. प्रमुख इंडेक्स बुधवार को लगातार तीसरे दिन खरीदारी से तेजी का हैट्रिक लगा है. निफ्टी 109 अंकों की मजबूती के साथ 23437 पर बंद हुआ है. जबकि दिनभर तेज हलचल देखने को मिला. इस दौरान निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में आधे से एक फीसदी की तेजी रही, जिसने आउटपरफॉर्म किया. बाजार को अच्छे ग्लोबल संकेत, विदेशी निवेशकों की घरेलू मार्केट में वापसी, मानसून को लेकर ताजा अनुमान समेत डॉलर के मुकाबले रुपए की मजबूती से सपोर्ट मिल रहा.
FIIs की वापसी से सपोर्ट
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MOFSL) के रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ अनिश्चितताओं के बीच सपाट ग्लोबल मार्केट के बावजूद भारतीय बाजारों में रिजिलेंस देखने को मिला. दरअसल, निवेशकों के पॉजिटिव सेंटीमेंट को अनुमान से बेहतर रिटेल महंगाई के आंकड़ों से सपोर्ट मिला, जोकि मार्च में 6 साल के निचले स्तर 3.34% पर फिसल गया है. इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने कल यानी 15 अप्रैल को अप्रैल में पहली बार खरीदारी की. इसके तहत 6000 करोड़ रुपए का इनफ्लो हुआ.
महंगाई घटने से मिलेगा फायदा?
बाजार में बैंकिंग स्टॉक्स ने जोश भरा. सिद्धार्थ खेमका ने बताया कि महंगाई घटने की वजह से RBI की ओर से ब्याज दरें घटाने की उम्मीद बढ़ गई है, जिससे बैंकिंग शेयरों को सपोर्ट मिल रहा. इसके उलट ऑटो, फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. इन सेक्टर्स पर टैरिफ की टेंशन हावी दिखी. मार्केट एक्सपर्ट ने कहा कि निवेशकों की नजर आज देर शाम आने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बयान पर टिकी है, जिसमें अमेरिकी इकोनॉमी, ट्रेड टैरिफ का असर और ब्याज दरों की आगे की दिशा पर अपडेट आ सकता है.

आगे कैसा रहेगा शेयर बाजार?
उन्होंने कहा कि भारतीय शेयर बाजारों में आगे पॉजिटिव मोमेंटम जारी रहने का अनुमान है. क्योंकि अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड सेटलमेंट हो सकता है. अनुमान है कि दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार सहमति यानी BTA के पहले हिस्से पर हस्ताक्षर कर सकते हैं. हालांकि, अमेरिका और चीन के बीच चल रहे टैरिफ से कुछ उतार-चढ़ाव की भी आशंका है. इसके अलावा आगे बाजार आने वाले तिमाही नतीजों पर भी नजर रहेगा, जिसमें इंफोसिस, HDFC AMC, HDFC लाइफ इंश्योरेंस के Q4 रिजल्ट्स कल यानी 17 अप्रैल को जारी होंगे.
शेयर बाजार में तीसरे दिन खरीदारी
घरेलू मार्केट में आज 16 अप्रैल को लगातार तीसरे दिन हरियाली रही. बाजार की तेजी में 5 शेयरों में अपर सर्किट लग गया. 78 शेयरों ने BSE पर एक साल का हाईएस्ट लेवल टच किया. बता दें कि कुल 4078 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें 2636 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई. जबकि 1309 शेयर गिरकर बंद हुए. बाजार की रैली में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 415 लाख करोड़ रुपए हो गया है.
More From GoodReturns

IPO में पैसा लगाने की जल्दी? अलॉटमेंट का गणित और डेडलाइन जरूर जान लें

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें



Click it and Unblock the Notifications