Start of Diwali Muhurat Trading: आज से शेयर बाजार नए संवत 2080 कर रहा है। इसकी शुरुआत के लिए आज होने वाली मुहूर्त ट्रेडिंग में शेयर बाजार की तेजी के साथ शुरुआत हुई। आज मुहूर्त ट्रेडिंग की शुरुआत के समय सेंसेक्स 344.90 अंक की तेजी के साथ 65,249.58 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 99.60 अंक की तेजी के साथ 19,524.95 अंक के स्तर पर खुला।
आज बीएसई में मुहूर्त ट्रेडिंग की शुरुआत में कुल 2,235 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई। आज ट्रेड होने वाली कंपनियों में से करीब 1,787 शेयर तेजी के साथ और 331 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 117 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके अलावा आज 106 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 5 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं 96 शेयर में आज अपर सर्किट लगा है और 34 शेयर में लोअर सर्किट लगा है।

मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान टॉप गेनर
आज कोल इंडिया का शेयर करीब 10 रुपये की तेजी के साथ 333.00 रुपये के स्तर पर खुला।
आज एनटीपीसी का शेयर करीब 3 रुपये की तेजी के साथ 246.00 रुपये के स्तर पर खुला।
यूपीए का शेयर करीब 7 रुपये की तेजी के साथ 554.00 रुपये के स्तर पर खुला।
आयशर मोटर्स का शेयर करीब 41 रुपये की तेजी के साथ 3,581.95 रुपये के स्तर पर खुला।
इनफोसिस का शेयर करीब 14 रुपये की तेजी के साथ 1,382.75 रुपये के स्तर पर खुला।
आज से संवत 2080 शुरू हो गया है। लेकिन अगर देखा जाए तो दलाल स्ट्रीट के लिए संवत 2079 काफी अच्छा रहा है। बीते एक साल के दौरान निवेशकों की वैल्थ करीब 64 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है। वहीं पिछले साल 221 स्टॉक मल्टीबैगर साबित हुए है।
पिछली दिवाली से अब तक के बीच निफ्टी 50 के स्टॉक ने करीब 10 फीसदी का औसतन रिटर्न दिया है। वहीं इसी अवधि में निफ्टी मिड और स्मॉल कैप इंडेक्स ने करीब 32 फीसदी का रिटर्न दिया है।
मुहूर्त ट्रेडिंग बीएसई और एनएसई दोनों में होती है। शेयर बाजार में इसे काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो पिछले 15 साल में मुहूर्त ट्रेडिंग पर केवल 3 बार ही इस दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है, नहीं तो यह हर बार बढ़कर ही बंद होता है।
मुहूर्त ट्रेडिंग की जड़ें प्राचीन भारत में देखी जा सकती हैं। ऐसा माना जाता है कि राजा विक्रमादित्य ने इस प्रथा की शुरुआत की थी। उनका मानना था कि दिवाली का मुहूर्त व्यापार शुरू करने से उनके राज्य में समृद्धि आएगी। समय के साथ, यह व्यापारियों के बीच एक पसंदीदा रिवाज के रूप में विकसित हुआ।
20वीं सदी के दौरान भारतीय शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग को आधिकारिक मान्यता मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) 1957 में इस परंपरा को अपनाने वाले पहले एक्सचेंजों में से एक था, और बाद में इसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) द्वारा अपनाया गया।
विशेषज्ञों का मानना है कि शेयर बाजार में हर गिरावट खरीदारी का अच्छा मौका पेश कर सकती है। ब्रोकरेज हाउस रिलायंस सिक्योरिटीज का कहना है कि अगले एक वर्ष में निफ्टी 50 को 22000 अंक के आगे निकल सकता है। ऐसे में अगर कहीं भी निवेश का अच्छा मौका मिले तो उसका फायदा उठाना चाहिए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications