शेयर बाजार में धुआंधार तेजी दर्ज की जा रही है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहे हैं. निफ्टी पहली बार 24999 के पार पहुंचा, जो रिकॉर्ड 25000 के करीब है. सेंसेक्स भी रिकॉर्ड 81,900 के स्तर पर पहुंचा. बाजार की रैली में जोश भरने का काम बैंकिंग सेक्टर ने किया है. NSE पर निफ्टी बैंक इंडेक्स करीब 2% उछल गया है. निफ्टी SBI का शेयर करीब 3% की तेजी के साथ इंडेक्स में टॉप गेनर हैं. जबकि टाटा कंज्युमर प्रोडक्ट्स का शेयर सवा 2 फीसदी गिरकर टॉप लूजर है.
इन शेयरों में जोरदार तेजी
बाजार में बजट के बाद से रैली देखने को मिल रही है. 23 जुलाई के बाद बाजार में करीब 2 फीसदी तक की उछाल दर्ज की जा चुकी है. सोमवार को मार्केट में लगातार दूसरे दिन तेजी है. मार्केट में आज PSU बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी हो रही है. रियल्टी, प्राइवेट बैंकिंग समेत मीडिया और फाइनेंशियल सेक्टर में भी खरीदारी हो रही है. जबकि IT और FMCG सेक्टर में गिरावट दर्ज की जा रही है.
शेयर बाजार में तेजी के ट्रिगर्स
- बैंकिंग सेक्टर के दमदार जून तिमाही के नतीजे
- अच्छे ग्लोबल संकेतों से सपोर्ट
- ब्रॉडर मार्केट में जोरदार खरीदारी
- हैवीवेट स्टॉक्स में तेजी

निवेशकों पर बरसा पैसा
बाजार में जारी दो दिन की तेजी में निवेशकों पर तगड़ा पैसा बरस रहा है. दो दिन की तेजी में निवेशकों को तगड़ा प्रॉफिट हुआ है. गुरुवार यानी 25 जुलाई को बाजार लाल निशान में बंद हुआ था. फिर शुक्रवार और सोमवार को जोरदार रैली दर्ज की जा रही. बाजार में 2 दिन के रैली में निवेशकों को करीब 11 लाख करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है. 25 जुलाई को BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 461.10 लाख करोड़ रुपए था, जोकि आज करीब 12 बजे आसपास 450 लाख करोड़ रुपए के करीब पहुंच गया है.
More From GoodReturns

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

Bank Nifty Expiry: आज की एक्सपायरी में इन 7 शेयरों में बनेगा पैसा? जानें बेस्ट इंट्राडे स्ट्रैटेजी

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?



Click it and Unblock the Notifications