Stock Market On Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आगामी बजट के पेश किए जाने से पहले शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। इसके साथ स्टॉक मार्केट में गिरावट का सिलसिला जारी है। रविवार, 1 फरवरी को साप्ताहिक अवकाश के बावजूद बजट को लेकर आयोजित कारोबारी सत्र के शुरुआती समय में देनों प्रमुख सूचकांक में कमजोरी आई।

10:17 बजे के आसपास प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 100 अंकों से ज्यादा टूटकर 82,200 पर, जबकि निफ्टी 62.70 अंकों की कमजोरी के साथ 25,300 के नीचे कारोबार कर रहा था। इस बीच वेदांता, हिंदुस्तान जिंक और हिंदुस्तान कॉपर जैसे बड़े शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई।
बीते कारोबारी सत्र शुक्रवार को भी बाजार गिरावट पर बंद हुआ था; निफ्टी लगभग 100 अंक टूटकर 25300 के ऊपर रहा, जबकि सेंसेक्स 200 से अधिक अंक गिरकर 82270 पर रहा था।
इन शेयरों में आई गिरावट
बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 19 लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जिनमें टाटा स्टील, इंफोसिस, एचसीएलटेक और बजाज फाइनेंस भी शामिल हैं। ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी और बैंक सेक्टर को छोड़कर अन्य सभी प्रमुख क्षेत्रों में करीब 1 फीसदी की गिरावट रही; पीएसयू बैंक सेक्टर सर्वाधिक प्रभावित रहा।
रविवार को बाजार खुलते ही हिंदुस्तान जिंक 10%, हिंदुस्तान कॉपर 18% से ज्यादा, हिंदुस्तान एल्यूमिनियम करीब 5% और हिंडाल्को 7% तक लुढ़क गए।
डिफेंस शेयरों में आई तेजी
हालांकि, बाजार में कमजोरी के बीच डिफेंस स्टॉक्स में खरीदारी देखने को मिली। BEL और डेटा पैटर्न जैसे शेयर करीब 2 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं, मेटल स्टॉक्स में निचले स्तरों से कुछ रिकवरी भी आई और वे हरे निशान में लौटते हुए दिखाई दिए।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

ब्रेंट क्रूड में गिरावट से बाजार में हलचल! आज इन 8 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग के शानदार मौके

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

आज खुले 2 नए IPO: लुमिनो और क्विक फॉरेंसिक में दांव लगाने का मौका, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

F&O एक्सपायरी का दिन: निफ्टी-बैंक निफ्टी में बड़े उतार-चढ़ाव के संकेत, ट्रेडर्स के लिए ये हैं जरूरी लेवल्स

आज बंद हो रहे हैं Annu Projects और Sumax IPO: 5 बजे की डेडलाइन से पहले कर लें ये जरूरी काम

आज बंद हो रहे हैं 4 बड़े IPO: निवेश से पहले चेक करें UPI डेडलाइन और जरूरी नियम

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

आज बंद हो रहे हैं ये IPO: UPI मैंडेट और टाइमिंग में न करें चूक, जानें पूरी प्रक्रिया

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications