Stock Market Next Week: शेयर बाजार में इन दिनों जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स रिकॉर्ड हाई से करीब 10 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहे हैं. हालांकि, निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिल रही. बीते हफ्ते बाजार में लगभग 1% की बढ़त दर्ज की गई. इसकी मुख्य वजह जियो-पॉलिटिकल टेंशन में कमी, प्रत्याशित सरकारी खर्च में इजाफा और FY25 की दूसरी छमाही में कॉर्पोरेट अर्निंग में सुधार रही.
बाजार में जोश भरने का काम महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के मजबूत प्रदर्शन, क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट और MSCI के रीबैलेंस ने इस पॉजिटिव ट्रेंड को और मजबूत किया. बाजार की नजर आगे मंथली ऑटो बिक्री के आंकड़ों और जीडीपी के हाल ही में Q2FY25 में कई तिमाहियों के निचले स्तर 5.4% पर जाने पर होगा.
शेयर बाज़ार का ट्रेंड
बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स में बीते हफ्ते 1-1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. यह लगातार दूसरी वीकली बढ़त रही.मार्केट एनलिस्ट्स का कहना है कि बाजार की स्थिरता आगामी आर्थिक आंकड़ों पर निर्भर करेगी. खासकर 4 से 6 दिसंबर को आरबीआई की मौद्रिक नीति बैठक पर फोकस होगा. एनलिस्ट का मानना है कि महंगाई की चिंताओं की वजह से रेपो रेट में इस बार भी बदलाव की उम्मीद नहीं है.

प्राइमरी मार्केट में आईपीओ लॉन्च में मंदी की उम्मीद है, क्योंकि इस हफ्ते केवल तीन इश्यू लॉन्च होने वाली है. टेक्निकल एनलिसिस से संकेत मिलता है कि मजबूत अपवर्ड रैली के लिए निफ्टी 50 को कुछ रेजिस्टेंस लेवल्स को पार करना होगा. वर्तमान में निचले स्तरों पर खरीदारी की दिलचस्पी है.
मार्केट के लिए प्रमुख इकोनॉमिक इंडिकेटर्स
अहम कॉर्पोरेट एक्टिविटी और इकोनॉमिक इंडिकेटर्स बाजार पर असर डाल सकते हं.ग्लोबल इकोनॉमिक डेटा, ऑयल प्राइसेज, डॉमेस्टिक इंडिकेटर्स, एफआईआई फ्लो और अमेरिकी डॉलर इंडेक्स का प्रदर्शन आने वाले हफ्ते में बाजार के ट्रेंड को शेप देने वाले अहम फैक्टर्स हैं.
भारत VIX में गिरावट आई है, जो बुल्स के लिए संभावित रूप से अधिक अनुकूल माहौल का संकेत है. बाजार में पॉजिटिव आउटलुक के साथ एक सीमित दायरे में रुझान प्रदर्शित होने की भविष्यवाणी की गई है. मुख्य प्रभावों में RBI नीति निर्णय, अमेरिकी रोजगार डेटा, विनिर्माण और सेवा PMI संख्या, भू-राजनीतिक घटनाएँ और FII गतिविधि शामिल हैं.
More From GoodReturns

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
