Stock Market News Today: आज मंगलवार यानी 23 जनवरी 2024 को भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत देखने को मिल सकती है। विशेषज्ञों के द्वारा माना जा रहा है कि वैश्विक संकेतों में तेजी के रुख के चलते भारतीय बाजार पर इसका पॉजिटिव असर पड़ सकता है। अगर बात करें शुरूआती कारोबार की तो गिफ्ट निफ्टी 1 प्रतिशत पर ट्रेड किया, एशियन शेयर्स में भी वॉल स्ट्रीट पर तेजी देखने को मिली और वो रिकॉर्ड हाई पर थे। पिछले सप्ताह निफ्टी और सेंसेक्स की बात करते हैं, तो इनमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।
अगर बात करें घरेलू स्तर की तो आज बड़े प्राइवेट बैंक के तीसरे क्वार्टर के रिजल्ट का असर ट्रेडर्स देखने को मिल सकता है। अगर बात करें इसके व्यापक स्तर पर होने वाले असर की तो, कॉरपोरेट्स का तीसरी तिमाही का प्रदर्शन सेंटीमेंट को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है।

अगर हम वैश्विक स्तर पर बात करते हैं तो बैंक ऑफ जापान के नीतिगत निर्णय के साथ-साथ स्टॉक गिरावट को रोकने के लिए चीन की रवैये पर निवेशकों की प्रतिक्रिया आ रही है।
वहीं डो जॉन्स इंडेक्स 38000 के पॉइंट को पहली बार क्रॉस कर चुका है, वही संप 500 इंडेक्स पर रहा और नैसडैक कंपोजिट भी अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया।
अगर बात करें पिछले कारोबारी दिन यानी शनिवार की तो 71,423.65 प्वाइंट्स पर 259.58 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ बंद हुआ या फिर इसमें 0.36 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। वहीं अगर बात करें निफ्टी 50 की तो इसमें 50.60 पॉइंट्स की गिरावट देखने को मिली और यह 27571.80 पॉइंट पर बंद हुआ।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वजह सेहोने वाली छुट्टी के कारण इस बार का कारोबारी सप्ताह छोटा हो गया है और इस बार सिर्फ तीन दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कारोबार होगा। क्योंकि 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की वजह से भी स्टॉक मार्केट बंद रहेगा।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों और मिड और स्मॉल कैप में ऊंचे घरेलू मूल्यांकन के बीच बाजार में कमजोर प्रदर्शन दिखाई दिया, जिससे निवेशकों का विश्वास कम हुआ। अमेरिका की मजबूत रिटेल सेल और बढ़ती हुई अमेरिकी बांड यील्ड ने फेड रेट में होने वाली तेज कटौती की संभावना को कम कर दिया है, यही कारण है कि निवेशक ज्यादा सुरक्षित बॉन्ड की तरह फोकस कर रहे हैं। इसके अलावा कमजोर चीनी आर्थिक डेटा ने भी लोगों के में आशंका बढ़ाई है।
वहीं नायर ने कहा है कि यूएस जीडीपी डेटा के साथ-साथ बीओजे और ईसीबी के ब्याज दर निर्णयों से बाजार की गतिशीलता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
टेक्निकल आउटलुक
प्रभुदास लीलाधर के तकनीकी विश्लेषक शिजू कूथुपालक्कल को उम्मीद है कि 23 जनवरी को निफ्टी को 21,450 पर समर्थन और 21,700 पर प्रतिरोध मिलेगा। बैंक निफ्टी के लिए समर्थन और रजिस्टेंस स्तर क्रमशः 45,700 और 46,500 पर देखे जा रहे हैं।
More From GoodReturns

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर



Click it and Unblock the Notifications