Day Trading Guide: मध्य पूर्व में युद्ध तेज होने के कारण बुधवार को भारतीय शेयर बाजार मंदी के बीच खुलने की संभावना है। शुरुआती सौदों में, गिफ्ट निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई, जबकि एशियाई शेयरों में जापानी शेयरों का प्रदर्शन मिश्रित रहा। निफ्टी 50 के लिए बॉय ऑन डिप्स की रणनीति तब तक जारी रहती है, जब तक यह 19,550 अंक के स्तर से ऊपर रहता है।
घरेलू स्तर पर, ट्रेडरों की तरफ से दूसरी तिमाही के आय सीजन, आर्थिक आंकड़ों, वैश्विक रुझानों और भू-राजनीतिक तनावों पर ध्यान देने की संभावना है। 18 अक्टूबर को आने वाले प्रमुख Q2 नतीजों में बजाज ऑटो, बंधन बैंक, इंडसइंड बैंक, एलटीआईमाइंडट्री, विप्रो, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स और यूटीआई एएमसी शामिल हैं। वहीं रिजल्ट जारी होने के बाद अब आज बजाज फाइनेंस, एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, हैप्पीएस्ट माइंड्स, टाटा मेटालिक्स और टाटा एलेक्सी जैसे स्टॉक फोकस में रहेंगे।

कल भारतीय शेयर बाजार में अच्छी खरीदारी के चलते तीन दिनों से जारी गिरावट थम गई थी। सेंसेक्स 261.16 अंक या 0.39% बढ़कर 66,428.09 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 79.75 अंक या 0.4% बढ़कर 19,811.50 अंक पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी भी 183.60 अंक या 0.42% उछलकर 44,409.50 अंक पर बंद हुआ था।
प्रभुदास लीलाधर की उपाध्यक्ष तकनीकी अनुसंधान वैशाली पारेख के अनुसार आज निफ्टी स्पॉट इंडेक्स को 19,700 अंक/19,650 अंक के बीच सपोर्ट मिलेगा, जबकि रजिस्टेंस 19,950 अंक/20,000 अंक के बीच देखा जाएगा। बैंक निफ्टी के लिए, वह समर्थन स्तर 44,000 अंक से 43,950 अंक तक और लगभग 44,700 अंक/44,750 अंक के स्तर पर रजिस्टेंस देखा जा सकता है।
प्रभुदास लीलाधर की उपाध्यक्ष तकनीकी अनुसंधान वैशाली पारेख ने बुधवार के इंट्राडे कारोबार के दौरान तीन स्टॉक खरीदने की सलाह दी।
पावर ग्रिड: 217 रुपये के लक्ष्य मूल्य के लिए 204 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 207 रुपये पर खरीदें।
हिंदुस्तान ऑयल एक्सप्लोरेशन: 194 रुपये के लक्ष्य मूल्य के लिए 174 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 178.45 रुपये पर खरीदें।
पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज: 785 रुपये के लक्ष्य मूल्य के लिए 735 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 747.85 रुपये पर खरीदें।
नोट: यहां पर शेयर बाजार के जानकारों की राय शेयर की जा रही है। किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
