Day Trading Guide: आज शेयर बाजार पर यूएस फेड नीति निर्णय पर प्रतिक्रिया देंगे, क्योंकि केंद्रीय बैंक की दर निर्धारण फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) ने प्रमुख ब्याज दर को 22 साल के उच्चतम स्तर पर अपरिवर्तित रखने के लिए सर्वसम्मति से फैसला किया है। इसके साथ ही, निवेशक गुरुवार को घोषित होने वाले बैंक ऑफ इंग्लैंड के ब्याज दर निर्णय पर भी नजर रखेंगे।
वहीं विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की तफ से घरेलू बाजार में शेयर बेचने से धारणा पर असर पड़ रहा है, जबकि मजबूत अमेरिकी विकास संकेतक और अमेरिकी फेड नीति के बाद जेरोम पॉवेल की टिप्पणियों से संकेत मिलता है कि आगे चलकर भी ब्याज दरें ऊंची रह सकती हैं। ऐसे में शेयर बाजार में कुछ समय तक दबाव देखा जा सकता है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी और डेरिवेटिव विश्लेषक कुणाल शाह के अनुसार बैंक निफ्टी ने एक डोजी कैंडल बनाया है, ज बुल और बीयर के बीच लड़ाई के साथ मौजूदा स्तरों पर अनिर्णय की स्थिति का संकेत देता है। इनके अनुसार बैंक निफ्टी पर 43,000 अंक पर तत्काल रजिस्टेंस देखा जा सकता है। इस स्तर को पार करने पर 43,500 पर शॉर्ट-कवरिंग ट्रिगर हो सकती है। इसके विपरीत, निचले स्तर का समर्थन 42,400 अंक पर दिख रहा है।
वहीं कल मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 में लगातार दूसरे सत्र में गिरावट जारी रही। निफ्टी-50 90 अंक या 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,989.15 अंक पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 284 अंक या 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63,591.33 पर बंद हुआ था।
इन हालात के बीच आज अदानी पावर, अदानी एंटरप्राइजेज, बर्जर पेंट्स, बॉम्बे डाइंग, डाबर, दीपक फर्टिलाइजर्स, टाटा मोटर्स, जेके लक्ष्मी सीमेंट्स सहित कुछ प्रमुख कंपनियां अपने दूसरी तिमाही के रिजल्ट जारी करेंगी, जिसके चलते इन शेयरों पर नजर रखी जा सकती है।
नोट: यहां पर शेयर बाजार के जानकारों की राय शेयर की जा रही है। किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
