Trade Setup For Thursday: यूएस फेड की तरफ से लंबे समय तक ब्याज दरों को ऊपरी स्तर पर रखने के संकेत के बाद कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण गुरुवार को भारतीय शेयर बाजारों में मंदी की शुरुआत होने की संभावना है, जबकि पीपुल बैंक ऑफ चाइना ने अपनी बेंचमार्क उधार दरों को अपरिवर्तित रखा है। वहीं शुरुआती कारोबार में गिफ्ट निफ्टी लाल निशान में कारोबार कर रहा था, जबकि डॉलर में मजबूती के बीच एशियाई शेयर बाजार लड़खड़ा गए।
कल के कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई थी। सेंसेक्स 796 अंक या 1.18% टूटकर 66,800.84 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50,231.90 अंक या 1.15% गिरकर 19,901.40 अंक पर बंद हुआ था। वहीं बैंक निफ्टी 595.25 अंक या 1.29% गिरकर 45,384.60 अंक पर बंद हुआ।

कल सबसे ज्यादा पिटाई एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, मारुति सुजुकी और अल्ट्राटेक सीमेंट जैसे शेयरों की हुई थी। जबकि पावर ग्रिड ने 2.3% की बढ़ोतरी के साथ बाजार में मंदी को मात दी, जिसके बाद सन फार्मा, एशियन पेंट, आईटीसी और एक्सिस बैंक में मामूली बढ़त रही थी।
आज शेयर बाजार के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए, तकनीकी अनुसंधान रेलिगेयर ब्रोकिंग के एसवीपी अजीत मिश्रा ने कहा कि लगातार कई दिनों की बढ़त के बाद बाजार दबाव में कारोबार कर रहा था, इसी कारण 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। चुनिंदा शेयरों में भारी गिरावट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही नकारात्मक रुख था।
गिफ्ट निफ्टी, जिसे पहले एसजीएक्स निफ्टी के नाम से जाना जाता था, आज सुबह लगभग 7.29 बजे 48 अंक या 0.24% की गिरावट के साथ 19,857.5 अंक पर कारोबार कर रहा था। यह सूचकांक 19,905.5 अंक पर खुला और क्रमशः 19,885.5 अंक और 19,841 अंक के दायरे में कारोबार किया।
आज के लिए डे ट्रेडिंग गाइड (Day Trading Guide For Today)
प्रभुदास लीलाधर की उपाध्यक्ष तकनीकी अनुसंधान, वैशाली पारेख को गुरुवार को निफ्टी-50 के लिए 19,800 अंक/19,750 अंक की सीमा में समर्थन की उम्मीद है, हालांकि, रजिस्टेंस 20,050 अंक/20,100 अंक के आसपास है। जबकि वह बैंक निफ्टी को 45,000 अंक/44,950 अंक पर समर्थन स्तर और 45,800 अंक/45,850 अंक स्तर पर रिस्टेंस मिल सकता है।
इंट्राडे के लिए 3 स्टॉक की सलाह (Buy Or Sell Stocks In Intraday)
प्रभुदास लीलाधर की उपाध्यक्ष तकनीकी अनुसंधान, वैशाली पारेख ने गुरुवार को इंट्राडे कारोबार में तीन स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। ये हैं:
- महिंद्रा फाइनेंस: 325 रुपये के लक्ष्य मूल्य के लिए 303 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 309.50 रुपये के आसपास खरीदें।
- गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई): 885 रुपये के लक्ष्य मूल्य के लिए 827 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 843.60 रुपये के आसपास खरीदें।
- जेके टायर: 287 रुपये के लक्ष्य मूल्य के लिए 266 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 272 रुपये के आसपास खरीदें है।
नोट: यहां पर शेयरों के बारे में जानकारों की राय को बताया जा रहा है। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
