Stock Market Updates: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को तेज हलचल दर्ज किया गया. बाजार के प्रमुख इंडेक्स लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुए. सेंसेक्स 115 अंकों की उछाल के साथ 76520 पर क्लोज हुआ. निफ्टी भी 50 अंकों की मजबूती के साथ 23205 पर बंद हुआ है. बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी ऑटो, आईटी, मीडिया समेत फार्मा सेक्टर में हुई. जबकि बैंकिंग, फाइनेंशियल्स और ऑयल एंड गैस सेक्टर में बिकवाली देखने को मिली.
इन स्टॉक्स में तेज एक्शन
निफ्टी में शामिल 50 में से 30 शेयर पॉजिटिव और 20 शेयर लाल निशान में बंद हुए. इंडेक्स अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर करीब 7 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहा. ग्रासिम, विप्रो, श्रीराम फाइनेंस और सन फार्मा में 2-3 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई. जबकि बीपीसीएल का शेयर सवा दो फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहा. कोटक बैंक, एचसीएल टेक, एसबीआई और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1-1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए.
इससे पहले मार्केट बुधवार को पॉजिटिव बंद हुआ था. सेंसेक्स कल 566 अंक ऊपर 76404 पर बंद हुआ था. इसी तरह निफ्टी भी 130 अंक उछलकर 23155 पर बंद हुआ था.
Jan 23, 2025, 12:50 pm IST
शेयर बाजार में खरीदारी
शेयर बाजार में आज खरीदारी हो रही. सेंसेक्स 260 अंकों की तेजी के साथ 76650 के पार निकल गया है. निफ्टी भी 90 अंकों की बढ़त के साथ 23250 के पास है.
Jan 23, 2025, 9:04 am IST
डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोर शुरुआत
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आज भारतीय रुपया 15 पैसे कमजोर खुला. यह कल के बंद भाव 86.32 के मुकाबले 86.47 प्रति डॉलर पर ओपन हुआ.
Jan 23, 2025, 9:02 am IST
गिफ्ट निफ्टी दे रहा कमजोर संकेत
आज कारोबार की शुरुआत कमजोर हो सकता है. क्योंकि गिफ्ट निफ्टी लाल निशान में ट्रेड कर रहा. इंडेक्स करीब 60 अंक फिसलकर 23100 पर आ गया है.
Notifications
Settings
Clear Notifications
No New Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
Block for 8 hours
Block for 12 hours
Block for 24 hours
Don't block
To start receiving timely alerts, as shown below click on the Green “lock” icon next to the address bar
Click it and Unblock the Notifications
Close X
Close X
To Start receiving timely alerts please follow the below steps:
Click on the Menu icon of the browser, it opens up a list of options.
Click on the “Options ”, it opens up the settings page,
Here click on the “Privacy & Security” options listed on the left hand side of the page.
Scroll down the page to the “Permission” section .
Here click on the “Settings” tab of the Notification option.
A pop up will open with all listed sites, select the option “ALLOW“, for the respective site under the status head to allow the notification.
Once the changes is done, click on the “Save Changes” option to save the changes.