Stock Market Updates: भारतीय शेयर बाजारों में आज मंगलवार जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली. बाजार में चौतरफा खरीदारी के चलते निवेशकों में राहत दिखी. क्योंकि कल भयंकर बिकवाली से सोमवार का दिन 'ब्लैक मंडे' साबित हुआ था. हालांकि, मार्केट के प्रमुख इंडेक्स ने 8 अप्रैल को शानदार रिकवरी दिखाई. सेंसेक्स 1089 अंकों की बढ़त के साथ 74227 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 374 अंक उछलकर 22535 पर पहुंच गया. ब्रॉडर मार्केट में भी रौनक रही, जिसमें मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 2-2% से ज्यादा उचले.
इन स्टॉक्स में तेज एक्शन
निफ्टी में शामिल 50 में 49 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जिसमें जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर 5.6% की तेजी के साथ टॉप गेनर रहा. श्रीराम फाइनेंशियल, BEL और अदानी एंटरप्राइसेज के शेयरों में भी 3-5% तक की तेजी रही. वहीं, पावरग्रिड का शेयर मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ. चौतरफा तेजी में मीडिया, IT, बैंकिंग, फार्मा समेत अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स 1-3% तक उछलकर बंद हुए.

सोमवार को मचा कोहराम
घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली थी. US टैरिफ और चीन का उसपर जवाबी टैरिफ समेत अन्य ग्लोबल ट्रिगर्स से बाजार में कोहराम मच गया था. सेंसेक्स 2226 अंक गिरकर 73,137 पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 742 अंक टूटकर 22,161 पर आ गया था.
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
