Stock Market Updates: शेयर बाजार में दिखा रेट कट का जोश, सेंसेक्स 746 अंक चढ़कर बंद, निफ्टी 25000 के पार

Stock Market Updates: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन जोरदार एक्शन देखने को मिला. प्रमुख इंडेक्स सुबह कमजोर शुरुआत के बावजूद चमके, जिसकी वजह रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दरों में कटौती रही, जिसमें 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती का ऐलान किया है. बेंचमार्क इंडेक्स निचले स्तरों से शानदार रिकवर हुए. सेंसेक्स 746 अंक चढ़कर 82,188 पर बंद हुए हैं, जोकि 81434 पर खुला था. निफ्टी भी 252 अंकों की मजबूती के साथ 25003 पर बंद हुआ.

बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी ऑटो, बैंकिंग, रियल्टी सेक्टर में रही. केवल मीडिया सेक्टर में बिकवाली दर्ज की गई. निफ्टी में श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयर 3 से 5 फीसदी उछलकर बंद हुए हैं, जोकि टॉप गेनर हैं. हालांकि, HDFC लाइफ, BEL समेत भारती एयरटेल के शेयर आधे से एक फीसदी तक फिसले.

वहीं, गुरुवार को शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन खरीदारी दर्ज की गई थी. सेंसेक्स 443 अंक उछलकर 81,442 पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 130 अंक चढ़कर 24,750 पर बंद हुआ था.

stock-market-live-updates

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+