Stock Market LIVE Updates: शेयर बाजार में खरीदारी जारी, सेंसेक्स 77,620 के पास, टाटा मोटर्स 4% लुढ़का

Stock Market Updates: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को तगड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार में यह लगातार 5 सीरीज से जारी बिकवाली भी थम गई है. क्योंकि मार्च सीरीज की पॉजिटिव क्लोजिंग हुई है. इसकी मुख्य वजह विदेशी निवेशकों की भारतीय बाजार में वापसी, डॉलर के मुकाबले मार्च में रुपए की मजबूती समेत अन्य है.

बाजार में आज रौनक

सेंसेक्स 317 अंक उछलकर 77606 पर बंद हुआ, जोकि कारोबार में 77747 तक पहुंचा. निफ्टी भी 105 अंकों की बढ़त के साथ 23591 पर बंद हुआ. बाजार में सबसे ज्यादा तेजी एनर्जी, सरकारी बैंकिंग, मीडिया और मेटल में देखने को मिली, जबकि ऑटो सेक्टर में बिकवाली देखने को मिली.

इन शेयरों में एक्शन

बाजार की खरीदारी में सेंसेक्स में शामिल बजाज फिनसर्व का शेयर 3% उछल गया. इंडसइंड बैंक का शेयर 2% की तेजी के साथ टॉप गेनर है. वहीं, टैरिफ लागू होने का असर ऑटो स्टॉक्स पर दिखा, जिसमें टाटा मोटर्स 5.5% तक टूटा. सन फार्मा, कोटक बैंक समेत भारती एयरटेल के शेयरों में 1-2% की तेजी देखने को मिली.

इससे पहले भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को कमजोरी दर्ज की गई थी. सेंसेक्स 728 अंक गिरकर 77288 पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 181 अंक गिरकर 23486 पर क्लोज हुआ था.

stock-market-live-updates

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+