Stock Market Update: शेयर बाजार में नहीं थम रही बिकवाली! लगातार 6वें दिन सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद

Stock Market Updates: शेयर बाजार में जारी बिकवाली थमने का नाम नहीं ले रही. बाजार के प्रमुख इंडेक्स बुधवार को लगातार छठे दिन गिरकर बंद हुए. सेंसेक्स 122 अंक फिसलकर 76171 पर आ गया. निफ्टी 50 इंडेक्स भी 26 अंक गिरकर 23045 पर फिसल गया. बाजार में ऑटो, आईटी और फार्मा सेक्टर के शेयरों में तगड़ी बिकवाली हुई, जिससे मार्केट पर दबाव बना. वहीं, बैंकिंग, फाइनेंशियल और मेटल स्टॉक्स में खरीदारी से निचले स्तरों से बाजार में रिकवरी देखने को मिली.

इन शेयरों में तेज एक्शन

निफ्टी में शामिल 50 में से 28 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 22 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. निफ्टी में बजाज फिनसर्व और एसबीआई लाइफ के शेयरों में 2-2% से ज्यादा की तेजी रही. वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 3% की कमजोरी रही, जोकि टॉप लूजर रहा. आयशर मोटर्स और बीईएल के शेयरों में भी 2-2% की गिरावट दर्ज की गई.

बाजार में क्यों जारी है कमजोरी?

शेयर बाजार में दबाव की वजह ग्लोबल फैक्टर्स हैं. इसमें अमेरिकी टैरिफ से बन रहे ट्रेड वॉर के माहौल से प्रेशर है. अनुमान लगाया जा रहा है कि अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप आगे भी टैरिफ को लेकर ऐलान करेंगे. ऐसे में ट्रेड वॉर की आशंका बढ़ गई है. नतीजनत, ग्लोबल स्टॉक मार्केट पर इसका असर दिखेगा.

इससे पहले भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार को सेंसेक्स 1018 अंक फिसलकर 76293 पर फिसल गया था. निफ्टी भी 309 अंक गिरकर 23071 पर बंद हुआ था.

Stock Market LIVE Updates

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+