Stock Market Updates: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट, सेंसेक्स करीब 700 अंक फिसला, निफ्टी 25149 पर बंद
Stock Market Updates: एक बार फिर बढ़ती ट्रेड वॉर की टेंशन और पहली तिमाही के रिजल्ट सीजन की अनुमान से कमजोर शुरुआत के चलते घरेलू बाजार में शुक्रवार को तेज बिकवाली दिखी. बाजार की कमजोरी में आईटी सेक्टर सबसे आगे रहा.
आज शुक्रवार को सेंसेक्स 689 अंक टूटकर 82,500 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 205 अंक फिसलकर 25,149 पर बंद हुआ है. सबसे ज्यादा बिकवाली मिडकैप स्टॉक्स में दर्ज की गई.
निफ्टी में टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा समेत हीरो मोटो कॉर्प के शेयरों में 2 से 3 फीसदी तक की बिकवाली दर्ज की गई. जबकि मैनेजमेंट में बदलाव से HUL का शेयर करीब 5% की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा.
बाजार मे 11 जुलाई को सबसे ज्यादा करेक्शन ऑटो, आईटी, मीडिया, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में दर्ज किया गया. जबकि FMCG, फार्मा, हेल्थकेयर सेक्टर में तेजी दर्ज की गई.
इससे पहले गुरुवार को बाजार में कमजोरी दर्ज की गई थी. सेंसेक्स 345 अंक गिरकर 83190 पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 120 अंक फिसलकर 25355 पर बंद हुआ था.



Click it and Unblock the Notifications