
Share market Today : कमजोर वैश्विक संकेतों के प्रभाव के कारण आज इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ खुले। 30 शेयरों वाला सुचनांक बीएसई सेंसेक्स लगभग 300 अंक के गिरावट के साथ 62,553 के स्तर पर खुला। 50 शेयरो का सुचनांक एनएसई निफ्टी भी 80 अंक के गिरावट के साथ 18,620 के स्तर पर खुला।
सोमवार को भी गिरावट के साथ खुला था शेयर मार्केट
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानी की सोमवार को भी 30 शेयरों का बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 33.9 अंक के गिरावट के साथ खुला था। सेंसेक्स 0.05 प्रतिशत के गिरावट के साथ 62,834.60 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के इतर एनएसई निफ्टी ने कारोबार बंद होने तक मामूली ऊचाल प्राप्त किया था। निफ्टी 4.95 अंक यानी की 0.03 प्रतिशत बढ़कर 18,701.05 पर बंद हुआ।
निफ्टी पर टॉप गेनर
पंजाब नेशनल बैंक के शेयर 1.60 रुपए के गेन के साथ 56.60 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा का स्टॉक 3.64 रुपए के गेन के साथ 175.64 के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।
अडानी इंटरप्राइजेज 92 रुपए के गेन के साथ 4021 रुपए के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।
अडानी ट्रांसमिशन के स्टॉक 45 रुपए के गेन के साथ 2760.65 के स्तर पर ट्रेड कर रहे है।
अडानी ग्रिन एनर्जी के स्टॉक 26.90 के गेन के साथ 2068.85 के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।
यह डाटा सुबह 10 : 25 बजे का है
निफ्टी पर टॉप लुजर
एलटीआई माइंडट्री के स्टॉक 100.40 के गिरावट के साथ 4874 के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।
सेल के स्टॉक 1.80 रुपए के गिरावट के साथ 86.20 के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।
टाटा स्टील के स्टॉक 2.10 रुपए के गिरावट के साथ 113.75 के स्तर पर ट्रेड कर रहे है।
हिंडाल्को के स्टॉक 7.35 रुपए के गिरावट के साथ 473.70 के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।
यह डाटा सुबह 10 : 25 बजे का है
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का एक सूचकांक सेंसेक्स है। यह एक मूल्य-भारित सूचकांक है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप् 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
More From GoodReturns

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें

निफ्टी वीकली एक्सपायरी: इन 5 गलतियों से बचें, वरना एक्सपायरी के दिन डूब सकता है आपका पैसा

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें



Click it and Unblock the Notifications