Stock Market Updates: शेयर बाजार दिनभर छाई रही सुस्ती, सेंसेक्स 83697 पर बंद, निफ्टी 25500 के पार

Stock Market Updates: शेयर बाजार में आज 1 जुलाई को दायरे में कारोबार कर रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ बंद हुए हैं. सेंसेक्स 90 अंक उछलकर 83,697 पर बंद हुआ है. निफ्टी भी 24 अंकों की बढ़त के साथ 25,541 पर बंद हुआ है. हालांकि, ब्रॉडर मार्केट में करेक्शन दर्ज किया गया है. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स गिरकर बंद हुए हैं.

निफ्टी में अपोलो हॉस्पिटल्स का शेयर 3.6% की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहा. बीईएल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी 1-2 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई. जबकि नेस्ले इंडिया और एक्सिस बैंक के शेयर 2-2 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे. बाजार की सुस्ती में मीडिया सेक्टर में सबसे ज्यादा करेक्शन दिखा. आईटी, FMCG, रियल्टी समेत ऑटो सेक्टर में भी बिकवाली हुई. जबकि बैंकिंग, मेटल सेक्टर में खरीदारी रही.

इससे पहले सोमवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार 4 दिन की खरीदारी के बाद बिकवाली देखने को मिली थी. सेंसेक्स 452 अंक गिरकर 83,606.46 पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 120 अंकों की गिरावट के साथ 25,517.05 पर बंद हुआ था.

stock-market-live-today

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+